मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news neeraj jaiswal shared happiness on his 26th birthday gave educational material to 55 needy children

Sonbhadra News: 26वें जन्मदिन पर नीरज जायसवाल ने बांटी खुशियां, 55 जरूरतमंद बच्चों को दी शैक्षणिक सामग्री.

बीजपुर निवासी नीरज जायसवाल ने अपने 26वें जन्मदिन को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए जरूरतमंद बच्चों के बीच शैक्षणिक सामग्री वितरित की। करीब 55 बच्चों को कॉपी, पेंसिल, कटर, ड्राइंग बॉक्स और रबर समेत जरूरी सामग्री दी गई। शिक्षा के प्रति बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए शिक्षक को भी पेन देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समृद्धि जन कल्याण संस्थान के पदाधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

sonbhadra

8:01 PM, Aug 19, 2026

Share:

Sonbhadra News: 26वें जन्मदिन पर नीरज जायसवाल ने बांटी खुशियां, 55 जरूरतमंद बच्चों को दी शैक्षणिक सामग्री.
logo

समृद्धि जन कल्याण संस्थान के शिक्षा अभियान में जरूरतमंद बच्चों को शैक्षणिक सामग्री मिलने पर चेहरे पर खिली खुशी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

अपने 26वें जन्मदिन को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए बीजपुर निवासी नीरज जायसवाल ने समृद्धि जन कल्याण संस्थान द्वारा गांधी धाम में संचालित निशुल्क शिक्षा अभियान के तहत जरूरतमंद बच्चों के बीच शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया। इस दौरान नीरज जायसवाल की ओर से करीब 55 बच्चों को कॉपी, पेंसिल, कटर, ड्राइंग बॉक्स और रबर सहित आवश्यक शिक्षण सामग्री वितरित की गई। वहीं बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शिक्षक को भी पेन देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। उपस्थित लोगों ने जन्मदिन के अवसर पर बच्चों के लिए किए गए इस सहयोग की सराहना की और कहा कि ऐसे प्रयास समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ जरूरतमंद बच्चों का हौसला भी बढ़ाते हैं। इस अवसर पर रोशन, दुर्गेश, मानस, महेश सहित गांधी धाम के कई ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम में समृद्धि जन कल्याण संस्थान के अध्यक्ष सिद्धार्थ गुप्ता एवं केपी सोनकर की भी उपस्थिति रही। संस्थान की ओर से नीरज जायसवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.