ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news network of potholes on renukoot babhani bijpur road increased risk of accidents

Sonbhadra News: रेणुकूट-बभनी-बीजपुर मार्ग पर गड्ढों का जाल, हादसों का बढ़ा खतरा.

रेणुकूट-बभनी-बीजपुर मार्ग पर असनहर और डूभा गांव के पास सड़क के गड्ढे और उखड़ी गिट्टी राहगीरों के लिए मुसीबत बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि गड्ढों में गिरकर लोग घायल हो रहे हैं, जबकि वाहनों के सस्पेंसर, शॉकर और कमानी भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है और समय रहते कार्रवाई नहीं होने पर बड़े हादसे की आशंका जताई है।

sonbhadra

6:14 PM, Sep 12, 2026

Share:

Sonbhadra News: रेणुकूट-बभनी-बीजपुर मार्ग पर गड्ढों का जाल, हादसों का बढ़ा खतरा.
logo

असनहर और डूभा के पास रेणुकूट-बभनी-बीजपुर मार्ग पर उखड़ी गिट्टी और गड्ढों से बदहाल सड़क।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

रेणुकूट-बभनी-बीजपुर मार्ग पर असनहर और डूभा गांव के पास सड़क पर बने गड्ढे हादसों का कारण बन रहे हैं। इन गड्डों और उखड़ी गिट्टी की वजह से आए दिन ग्रामीण गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत के लिए कई बार संबंधित विभाग का ध्यान खींचा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। सड़क के बीच में बने गड्डों में गिरकर ग्रामीण और राहगीर घायल हो रहे हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। ये गड्ढे आसपास के लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं। वाहनों के अचानक गड्डों में जाने से उनके सस्पेंसर और शॉकर टूट रहे हैं। बड़े वाहनों की कमानी भी टूट रही है। समाजसेवी भोला ने बताया कि असनहर गांव में अरुण पाण्डेय और राम चंद्र के घर के पास, साथ ही डूभा में नायरा पेट्रोल पंप के पास सड़क बहुत खराब हो गई है। ग्रामीणों में भोला, सिद्धनाथ, अरुण, बृजकिशोर चतुर्वेदी, रामचंदर और जयराम ने संबंधित विभाग को इस बारे में बताया है। लेकिन विभाग की अनदेखी से सड़क की हालत और खराब होती जा रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया, तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क से कई गांवों के लोग रोज आते-जाते हैं। इसलिए इसकी मरम्मत बहुत जरूरी है। विभाग की लापरवाही के कारण ग्रामीणों को अपनी जान जोखिम में डालकर इस खराब सड़क से गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से सड़क की मरम्मत की मांग की है। जिला पंचायत सदस्य पूनम विश्वकर्मा ने कहा कि विभाग को सड़क के बीच में बने गड्डों को खुद संज्ञान लेकर भरना चाहिए।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.