Sonbhadra News: प्राथमिक विद्यालय के पास झाड़ी में मिली नवजात बच्ची, पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया.
चोपन थाना क्षेत्र के बेलछ गांव में शुक्रवार सुबह प्राथमिक विद्यालय के पास झाड़ी में नवजात बच्ची मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला और जिला संयुक्त चिकित्सालय रॉबर्ट्सगंज पहुंचाया। पुलिस के अनुसार बच्ची स्वस्थ है और फिलहाल चाइल्ड लाइन सोनभद्र की देखरेख में है।
sonbhadra
9:45 PM, Nov 20, 2026
Share:


चोपन पुलिस ने झाड़ी से मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया, तस्वीर में पुलिसकर्मी बच्ची को गोद में लिए नजर आए।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंदन कुमार, चोपन।
सोनभद्र।
विज्ञापन
चोपन थाना क्षेत्र के बेलछ गांव में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब प्राथमिक विद्यालय के बगल में झाड़ी में एक नवजात बच्ची पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय रॉबर्ट्सगंज पहुंचाया।पुलिस के अनुसार, 20 नवंबर 2026 को सुबह करीब 7:45 बजे शंभू शर्मा पुत्र विश्वेश्वर शर्मा निवासी बेलछ ने सूचना दी कि प्राथमिक विद्यालय के पास झाड़ी में एक नवजात शिशु पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक रामज्ञान सिंह यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर नवजात बच्ची मिलने के बाद पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से उसे झाड़ी से सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद बच्ची की देखरेख करते हुए चाइल्ड लाइन सोनभद्र से संपर्क किया गया। नियमानुसार चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बच्ची को जिला संयुक्त चिकित्सालय रॉबर्ट्सगंज पहुंचाया गया। पुलिस के मुताबिक, नवजात बच्ची की हालत स्वस्थ है। फिलहाल चाइल्ड लाइन की देखरेख में उसकी निगरानी की जा रही है। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।


