Sonbhadra News: ओबरा तहसील के नए भवन का लोकार्पण, राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड ने किया उद्घाटन.
जिले के ओबरा तहसील के लिए नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया गया। समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड ने इस भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड ने इस दौरान बताया कि 2012 में विधानसभा का गठन हुआ था। 2017 में जब वह यहां के जनप्रतिनिधि बने, तो उन्होंने मुख्यमंत्री से ओबरा में तहसील बनाने की मांग की थी।
sonbhadra
6:52 PM, Jan 28, 2026
Share:


ओबरा तहसील में नवनिर्मित आवासीय भवन लोकार्पण के दौरान राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड, डीएम- एसपी, सीडीओ सहित तमाम आलाधिकारी मौजूद रहे।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
जिले के ओबरा तहसील के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया गया। समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड ने इस भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड ने इस दौरान बताया कि 2012 में विधानसभा का गठन हुआ था। 2017 में जब वह यहां के जनप्रतिनिधि बने, तो उन्होंने मुख्यमंत्री से ओबरा में तहसील बनाने की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने 2018 में ओबरा विधानसभा में नवनिर्मित तहसील का शिलान्यास किया था, और अब यह बनकर तैयार हो गया है। राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और अधिवक्ताओं को बधाई दी तथा जनता का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने अधिवक्ताओं की नाराजगी पर कहा कि "चार घड़ा रहता है, थोड़ा बहुत टकराव होता है," लेकिन वे इसे सुलझाकर उनके बैठने की व्यवस्था करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि अधिवक्ताओं ने भी मंच से अपनी बात रखी। एसडीएम विवेक कुमार ने कहा कि ओबरा तहसील के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण यहां के सभी लोगों के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि तहसील प्रशासन जनता की शिकायतों के निवारण के लिए हमेशा सक्रिय रहेगा। एसडीएम ने यह भी कहा कि नाराज दिख रहे अधिवक्ताओं के सहयोग के लिए तहसील प्रशासन हमेशा तत्पर है और उनसे बात करके उन्हें मना लिया जाएगा। इस दौरान कुछ अधिवक्ताओं में नाराजगी भी देखने को मिली। अधिवक्ताओं ने बताया कि पूरी कार्यपालिका को आमंत्रित किया गया था, लेकिन जो लोग आए उन्हें मंच प्रदान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि यह सिस्टम की गड़बड़ी थी। अधिवक्ताओं की मुख्य नाराजगी यह थी कि जिले के 2000 अधिवक्ताओं का नेतृत्व करने वाले उनके अध्यक्ष को मंच पर उचित स्थान नहीं दिया गया। उन्होंने अलग से अधिवक्ता कक्ष बनाने की भी मांग की ताकि वे धूप या अन्य मौसम में खड़े होकर काम न करें। लोकार्पण समारोह के दौरान विभिन्न स्कूली बच्चों ने देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में हर्ष का माहौल रहा। वही जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने इस अवसर पर बताया कि यह भवन तेजी से बनकर तैयार हुआ है। उन्होंने कहा कि आज ओबरा तहसील के लिए यह हर्ष का विषय है। इस भवन का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 16 जनवरी, 2025 को किया था। भवन में तीन बड़े हॉल का निर्माण किया गया है। इस नए भवन के बन जाने से तहसील में आने वाले बुजुर्गों, दिव्यांगों और दूर-दराज के ग्रामीणों को बैठक की सुविधा उपलब्ध होगी। आय, जाति, निवास प्रमाण-पत्र, खतौनी और जमीन संबंधी समस्याओं का निस्तारण अब एक ही स्थान से हो पाएगा। जिलाधिकारी ने यह भी जानकारी दी कि इसी परिसर के पास एक और आवासीय भवन का शिलान्यास किया गया है। इसके अतिरिक्त, क्षेत्राधिकारी कार्यालय के लिए भी जमीन चिन्हित की जा रही है, जिसका निर्माण भूमि चिन्हित होने के उपरांत प्रारंभ हो सकेगा। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, सी.जे.एम. आर.के. अग्रवाल, सुहेल देव पार्टी के अध्यक्ष शपंकज देव पाण्डेय, निषाद पार्टी के अध्यक्ष अनिकेत निषाद, जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि संजीव तिवारी, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी(नमामि गंगे) रोहित यादव, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, ब्लाक प्रमुख म्योरपुर मानसिंह गौंड़, सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, सोनांचल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कपूर चन्द्र पाण्डेय सहित सम्मानित जनप्रतिनिधिगण, अधिवक्तागण, अधिकारीगण उपस्थित रहें।तहसील परिसर में लोगों की भारी भीड़ देखी गई।



