Sonbhadra News: 1 अगस्त से लागू होगी नई सर्किल रेट सूची, डीएम ने मांगे सुझाव और आपत्तियां.
सोनभद्र में वर्ष 2026-27 की प्रस्तावित नई मूल्यांकन (सर्किल रेट) सूची तैयार कर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ को सौंप दी गई है। डीएम ने आमजन, जनप्रतिनिधियों एवं अन्य हितधारकों से एक सप्ताह के भीतर सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं। प्राप्त सुझावों के परीक्षण के बाद आवश्यक संशोधन किए जाएंगे। अंतिम मूल्यांकन सूची 1 अगस्त 2026 से लागू होगी।
sonbhadra
6:44 PM, Jul 14, 2026
Share:


जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने नई सर्किल रेट सूची पर आमजन से सुझाव और आपत्तियां आमंत्रित कीं।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
जनपद में वर्ष 2026-27 की प्रस्तावित नई मूल्यांकन सूची (सर्किल रेट) तैयार कर ली गई है।उपजिलाधिकारियों एवं उपनिबंधकों द्वारा संशोधन, परिवर्तन एवं विलोपन से संबंधित प्रस्ताव तैयार कर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ को उपलब्ध करा दिए गए हैं। प्रस्तावित सूची खसरा संख्या आधारित अद्यतन आंकड़ों, भूमि की वास्तविक उपयोगिता तथा प्रचलित बाजार दरों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने प्रस्तावित मूल्यांकन सूची पर आमजन, जनप्रतिनिधियों एवं अन्य हितधारकों से एक सप्ताह के भीतर सुझाव एवं आपत्तियां आमंत्रित की हैं। उन्होंने कहा कि प्राप्त सभी सुझावों और आपत्तियों का गंभीरता से परीक्षण किया जाएगा तथा आवश्यकतानुसार संशोधन भी किए जाएंगे। प्रशासन का उद्देश्य संपत्तियों का मूल्यांकन अधिक पारदर्शी, यथार्थपरक और वर्तमान बाजार परिस्थितियों के अनुरूप करना है, ताकि आमजन को उचित एवं न्यायसंगत मूल्यांकन का लाभ मिल सके। अंतिम रूप से संशोधित मूल्यांकन सूची 1 अगस्त 2026 से पूरे जनपद में प्रभावी कर दी जाएगी। इससे भूमि एवं संपत्ति के पंजीकरण में नई दरें लागू होंगी।
