ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news new executive of durga puja committee formed brij kishore gupta becomes president for the third time committee will arrange marriage of 5 poor girls

Sonbhadra News: दुर्गा पूजा समिति की नई कार्यकारिणी गठित, तीसरी बार बृजकिशोर गुप्ता बने अध्यक्ष, 5 गरीब कन्याओं की शादी कराएगी समिति.

बीजपुर में दुर्गा पूजा एवं रामलीला समिति की बैठक में पुरानी कार्यकारिणी भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से बृजकिशोर गुप्ता को तीसरी बार अध्यक्ष, विनोद गर्ग को कोषाध्यक्ष और रविंद्र कुमार गुप्ता को महामंत्री चुना गया। समिति इस वर्ष भी पांच गरीब एवं जरूरतमंद कन्याओं का विवाह कराने के साथ दुर्गा पूजा समारोह को भव्य रूप देने की तैयारी करेगी।

sonbhadra

12:07 AM, Sep 15, 2026

Share:

Sonbhadra News: दुर्गा पूजा समिति की नई कार्यकारिणी गठित, तीसरी बार बृजकिशोर गुप्ता बने अध्यक्ष, 5 गरीब कन्याओं की शादी कराएगी समिति.
logo

दुर्गा पूजा समिति की नई कार्यकारिणी गठित होने पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत करते समिति पदाधिकारी व सदस्य।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

सोनभद्र।

आगामी दुर्गा पूजा समारोह को भव्य, व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की तैयारियों को लेकर सोमवार शाम बीजपुर बाजार स्थित श्रीराम चौक पर दुर्गा पूजा एवं रामलीला समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र अग्रहरि की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर सर्वसम्मति से नई समिति का गठन किया गया। बैठक में सबसे पहले पूर्व कोषाध्यक्ष विनोद गर्ग एवं पूर्व अध्यक्ष द्वारा पूर्व के आयोजन में खर्च हुए धन का आय-व्यय का हिसाब प्रस्तुत किया गया, जिसके बाद आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। उपस्थित समिति सदस्यों एवं बाजार के गणमान्य लोगों की सहमति से पूर्व में दो बार अध्यक्ष रह चुके बृजकिशोर गुप्ता को तीसरी बार समिति का अध्यक्ष चुना गया। वहीं विनोद गर्ग को कोषाध्यक्ष, नागेंद्र सिंह एवं पंकज मिश्रा को उपाध्यक्ष तथा रविंद्र कुमार गुप्ता को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। समिति के संरक्षक मंडल में रामाज्ञा सिंह, डॉ. गिरजा शंकर पांडेय, जयराम शर्मा, सीताराम शर्मा, उपेंद्र प्रताप सिंह, सुरेंद्र अग्रहरि, यशवंत सिंह, लल्लन सिंह, युगल किशोर तिवारी, वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता एवं बृजेंद्र कुमार सिंह को शामिल किया गया। नई कार्यकारिणी के गठन की घोषणा होते ही उपस्थित लोगों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया और मिठाई खिलाकर बधाई दी।

धार्मिक आयोजन के साथ सामाजिक सरोकार भी-:

नई कार्यकारिणी ने बैठक में एक महत्वपूर्ण सामाजिक संकल्प भी लिया। पदाधिकारियों ने बताया कि पूर्व से चली आ रही परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी समिति द्वारा पांच गरीब एवं जरूरतमंद कन्याओं का विवाह कराया जाएगा। समिति ने कहा कि दुर्गा पूजा केवल धार्मिक आस्था का पर्व ही नहीं, बल्कि समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद और सेवा का भी माध्यम है। इस दौरान पूजा पंडाल, मूर्ति, रोशनी, श्रद्धालुओं की सुविधा, व्यवस्था एवं सुरक्षा को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। समिति के पुनर्गठन और सामाजिक पहल की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राजेंद्र गुप्ता, रामायण प्रसाद, राम प्रभु, सतीश जायसवाल, दीपक बंसल, विक्रम जायसवाल, शिव गुप्ता, अजय गुप्ता, सौरभ गुप्ता, मनोज सोनकर समेत बाजार के दर्जनों व्यवसायी, समिति के सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.