Sonbhadra News: नवागत थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार सिंह ने संभाला बीजपुर थाने का कार्यभार.
बीजपुर के नवागत थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार सिंह ने बीजपुर थाने का पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कहा शासन के दिशा निर्देशों का अनुपालन करवाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।
sonbhadra
8:27 PM, Sep 14, 2025
Share:


अपराधियों पर नकेल कसना व अपराध नियंत्रण करना मुख्य कार्य- नरेंद्र कुमार सिंह
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।
सोनभद्र।
रविवार की शाम नवागत थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार सिंह ने बीजपुर थाने का पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने थाने के सभी पुलिस कर्मियों से औपचारिक जान पहचान किया व थाने का जायजा लिया। आगे उन्होंने बताया कि अपराधियों पर नकेल कसना व अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त कर क्षेत्र में अमन चैन कायम रखना, गरीब असहाय लोगों को न्याय दिलाना तथा शासन के दिशा निर्देशों का अनुपालन करवाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन
विदित हो कि शनिवार की देर रात्रि तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा का स्थानांतरण पन्नूगंज थाने हेतु हो गया। इसी क्रम में निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह का स्थानांतरण बीजपुर हुआ है। मूल रूप से गाजीपुर जिले के रहने वाले बेहद हंसमुख व सरल स्वभाव के धनी नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि असहाय व पीड़ितों के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हुए हैं। नवागत प्रभारी निरीक्षक बीजपुर नरेंद्र कुमार सिंह ने अपराधियों व असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्ती बरतने की बात कही व आम जनमानस से अपील किया कि क्षेत्र की घटनाओं की सही सूचना देकर पुलिस का सहयोग करें।



