ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news nigam brothers singing enthralled ntpc rihand thousands of spectators were mesmerized

Sonbhadra News: एनटीपीसी रिहंद में निगम ब्रदर्स की गायकी ने बांधा समां, हजारों दर्शक हुए मंत्रमुग्ध.

एनटीपीसी रिहंद परिसर स्थित रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर प्रांगण में 19 अक्टूबर की रात निगम ब्रदर्स की गायकी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इंडियन आइडल सीजन-11 के गायक जतिन निगम और दृष्टिबाधित गायक जय किशन की प्रस्तुतियों पर पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा। 20 अक्टूबर की शाम सोनशक्ति स्टेडियम में रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा।

sonbhadra

8:52 PM, Oct 20, 2026

Share:

Sonbhadra News: एनटीपीसी रिहंद में निगम ब्रदर्स की गायकी ने बांधा समां, हजारों दर्शक हुए मंत्रमुग्ध.
logo

एनटीपीसी रिहंद के दुर्गा पूजा पंडाल में निगम ब्रदर्स की सुरमयी प्रस्तुति ने हजारों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया, तालियों से गूंजा परिसर।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

19 अक्टूबर की रात एनटीपीसी रिहंद परिसर स्थित प्रसिद्ध रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित दुर्गा पूजा पंडाल में मुंबई से आए निगम ब्रदर्स ने अपनी शानदार गायकी से ऐसा समां बांधा कि हजारों दर्शक और श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो उठे। इंडियन आइडल सीजन 11 के गायक जतिन निगम एवं दृष्टिबाधित गायक जय किशन की सुरीली प्रस्तुतियों पर पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक संजय असाटी, महिला मंडल की अध्यक्षा नीलू असाटी, महाप्रबंधक हेमेश कुमार वार्ष्णेय एवं उनकी पत्नी कीर्ति वार्ष्णेय तथा मानव संसाधन प्रमुख राजेश बोईपाई ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में निगम ब्रदर्स की शानदार एवं मनमोहक प्रस्तुतियों पर दर्शक झूमते नजर आए। इस दौरान महाप्रबंधक हेमेश कुमार वार्ष्णेय ने किशोर कुमार का लोकप्रिय गीत *'लेना होगा जनम हमें कई-कई बार'* प्रस्तुत कर श्रोताओं की खूब वाहवाही बटोरी। इस अवसर पर पूजा समिति के अध्यक्ष एवं अपर महाप्रबंधक एन.एस. कोरंगा, महासचिव विजेंद्र कुमार मीना, ब्रजेश कुमार यादव, मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं अपर महाप्रबंधक योगेश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष आर.एन. वर्मा, मानव संसाधन विभाग के रोशन कुमार तथा मंदिर समिति के महासचिव प्रमोद द्विवेदी सहित एनटीपीसी के अनेक अधिकारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। बीस अक्टूबर की शाम बुराई पर अच्छाई की विजय के रूप में सोनशक्ति स्टेडियम में रावण,कुंभकरण एवं मेघनाद का पुतला दहन किया जाएगा जिसमें बेहतरीन आतिशबाज़ी की भी व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम को सफल बनाने में बीएमएस के महामंत्री एस.एन. पाठक, मीडिया प्रभारी अनन्त मोहन,अनिल त्रिपाठी, संजय कुमार, उदय उपाध्याय, विजय गुप्ता, रिंकेश उपाध्याय, भीष्म सिंह, सूरज प्रजापति सहित अनेकानेक कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में टाउनशिप के सुरक्षा कर्मियों, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल तथा बीजपुर पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का कुशल संचालन ईवा के महासचिव आशुतोष कुमार सिंह ने किया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.