मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news nine day ramkatha begins from chaitra navratri with grand kalash yatra

Sonbhadra News: भव्य कलश यात्रा के साथ चैत्र नवरात्रि से नौ दिवसीय रामकथा का शुभारंभ.

बीजपुर क्षेत्र के प्रसिद्ध दुदहिया मंदिर में आयोजित होने वाली नौ दिवसीय रामकथा से पूर्व बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा बेड़िया हनुमान मंदिर से शुरू होकर बीजपुर बाजार, स्वागत गेट, एनटीपीसी परिसर होते हुए बल्लभ पंत सागर के इंटेक बेल तक पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद यात्रा पुनः मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।

sonbhadra

8:51 PM, Mar 18, 2026

Share:

Sonbhadra News: भव्य कलश यात्रा के साथ चैत्र नवरात्रि से नौ दिवसीय रामकथा का शुभारंभ.
logo

विद्वान संतों और आचार्यों की उपस्थिति में विधि-विधान से पूजन-अर्चन संपन्न कराया गया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

क्षेत्र के प्रसिद्ध दुदहिया मंदिर में रामानंदीय अखिल भारतीय संत सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित होने वाली नौ दिवसीय रामकथा के शुभारंभ से पूर्व बुधवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र भर से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा का शुभारंभ बेड़िया हनुमान मंदिर से हुआ, जहां से महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भक्ति गीतों और जयकारों के साथ आगे बढ़ीं। यात्रा बीजपुर बाजार, स्वागत गेट, एनटीपीसी परिसर होते हुए बल्लभ पंत सागर के इंटेक बेल तक पहुंची। वहां विद्वान संतों और आचार्यों की उपस्थिति में विधि-विधान से पूजन-अर्चन संपन्न कराया गया। पूजन के पश्चात कलश यात्रा पुनः बेड़िया हनुमान मंदिर पहुंचकर विधिवत सम्पन्न हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भीड़ व भक्ति संगीत और जय श्रीराम के उद्घोष से क्षेत्र का वातावरण पूरी तरह धर्ममय बना रहा। जगह-जगह श्रद्धालुओं कलश यात्रा का स्वागत भी किया गया। उल्लेखनीय है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चैत्र नववर्ष प्रतिपदा के शुभ अवसर पर गुरुवार से नौ दिवसीय रामकथा का आयोजन प्रारंभ हो रहा है। कथा का वाचन अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथा व्यास राम मोहन दास रामायणी द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता बेड़िया हनुमान मंदिर के महंत मदन गोपाल दास महाराज कर रहे हैं। आयोजन समिति के अनुसार रामकथा के माध्यम से धर्म, संस्कृति और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों का प्रसार किया जाएगा, जिससे समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना को बल मिलेगा। इस भव्य आयोजन में मुख्य रूप से यशवंत सिंह, सुनील तिवारी, इंद्रेश सिंह, श्रीराम यादव, राजेश सिंह, रविंद्र गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में धर्म अनुयायी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.