मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news niti aayog nodal officer dr muthu kumar swamy visits sonbhadra emphasis on education quality and women self reliance

Sonbhadra News: नीति आयोग नोडल अधिकारी डॉ. मुथु कुमार स्वामी का सोनभद्र दौरा, शिक्षा गुणवत्ता व महिला स्वावलंबन पर जोर.

नीति आयोग के नोडल अधिकारी डॉ. मुथु कुमार स्वामी ने पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रॉबर्ट्सगंज का निरीक्षण कर स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर शिक्षा एवं लाइफ स्किल्स प्रशिक्षण की समीक्षा की। उन्होंने छात्राओं से संवाद कर उनके शैक्षणिक स्तर की जानकारी ली और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जिला विद्यालय निरीक्षक को छात्राओं के शैक्षिक भ्रमण के निर्देश दिए।

sonbhadra

6:05 PM, Apr 9, 2026

Share:

Sonbhadra News: नीति आयोग नोडल अधिकारी डॉ. मुथु कुमार स्वामी का सोनभद्र दौरा, शिक्षा गुणवत्ता व महिला स्वावलंबन पर जोर.
logo

शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं की प्रगति का नीति आयोग नोडल अधिकारी डॉ. मुथु कुमार स्वामी ने जायजा लिया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

नीति आयोग के नोडल अधिकारी एवं भारत सरकार के संयुक्त सचिव (पशुपालन एवं डेयरी विभाग) डॉ. मुथु कुमार स्वामी ने गुरुवार को सोनभद्र जनपद का दौरा कर शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रॉबर्ट्सगंज स्थित पीएम श्री राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर शिक्षा एवं लाइफ स्किल्स प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा की। डॉ. स्वामी ने छात्राओं से संवाद कर उनके शैक्षणिक स्तर, जागरूकता एवं भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की और उन्हें निरंतर मेहनत कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि छात्राओं को जनपद के प्रमुख ऐतिहासिक, भौगोलिक एवं औद्योगिक स्थलों का शैक्षिक भ्रमण कराया जाए, जिससे उनका व्यावहारिक ज्ञान बढ़ सके। इसके पश्चात उन्होंने केकराही स्थित सोया मिल्क एवं पनीर (टोफू) उत्पादन इकाई का निरीक्षण किया। यहां स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किए जा रहे उत्पादन, पैकेजिंग एवं विपणन कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने इसे महिला सशक्तिकरण का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि उत्पादों को होटल, रेस्टोरेंट एवं स्थानीय बाजारों से जोड़कर बिक्री का दायरा बढ़ाया जाए, जिससे समूह की आय में वृद्धि हो सके। डॉ. स्वामी ने महिलाओं द्वारा किए जा रहे सिलाई कार्य का भी अवलोकन किया और सुझाव दिया कि उन्हें विद्यालयों की यूनिफॉर्म सिलाई जैसे कार्यों से जोड़ा जाए, ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ सकें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.