ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news no clue of missing youth drowned in river sdrf team continues to be investigated

Sonbhadra News: नदी में डूबे लापता युवक का नहीं मिला सुराग, SDRF टीम द्वारा खोजबीन जारी.

बिल्ली ओबरा के निवासी 22 वर्षीय राहुल ने शुक्रवार दोपहर सोन पुल से नदी में छलांग लगा दी थी। जिसके बाद स्थानीय गोताखोरों ने नाव से तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। शनिवार को और रविवार को भी चोपन पहुंची 8 सदस्यीय एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू शुरू किया। लेकिन उन्हें भी सफलता नहीं मिली।

sonbhadra

7:48 PM, Aug 31, 2025

Share:

Sonbhadra News: नदी में डूबे लापता युवक का नहीं मिला सुराग, SDRF टीम द्वारा खोजबीन जारी.
logo

नदी में डूबे युवक की तलाश करती NDRF टीम।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: प्रमोद कुमार, चोपन।

सोनभद्र।

शुक्रवार की दोपहर बिल्ली ओबरा निवासी 22 वर्षीय युवक राहुल ने सोन पुल से अचानक सोन नदी में छलांग लगा दी थी। नदी की धारा में बहे युवक का अभी तक पता नहीं चल सका। युवक परिजनों से किसी बात से नाराज़ होकर गुस्से में आत्मघाती कदम उठाया। उसी दिन स्थानीय गोताखोरों ने नाव के सहारे युवक की तलाश शुरू की थी लेकिन देर रात तक कोई सफलता नहीं मिली।

Img

इसके बाद चोपन पुलिस ने एसडीआरएफ टीम को सूचित किया। शनिवार को चोपन पहुंची 8 सदस्यीय एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम के वोट चालक धरम प्रकाश शुक्ला ने बताया कि चोपन से लेकर चकरिया तक नदी में गहन तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन अब तक युवक का सुराग नहीं मिल पाया है। रविवार को फिर से एसडीआरएफ और पुलिस की सयुंक्त टीम की खोजबीन जारी है, लेकिन 2 दिन बीत जाने के बाद भी डूबे युवक का सुराग नहीं मील सका।

विज्ञापन

Img

घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है ऊपर से खोजी अभियान में युवक का पता नहीं चलने से परिजन बहुत ज्यादा परेशान है। चोपन थाना एसआई उमाशंकर ने बताया की शनिवार देर शाम तक डूबे युवक की तलाश की जा रही थी। रविवार को भी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम सोन नदी चोपन और नदी के अन्य क्षेत्रों में काफ़ी दूरी तक गोताखोरों की मदद से खोजबीन कर रही है। हालांकि अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है। उम्मीद है जल्द ही डूबे युवक की तलाश पूरी हो जाएगी।

Img

वही निषाद पार्टी के सोनभद्र के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप साहनी ने बताया कि विगत दिनों बिल्ली गांव से आया हुआ एक युवक अचानक नदी में छलांग लगा दी। जिसकी उसी दिन आसपास के गोताखोरों द्वारा तलाशी अभियान शुरू की गईं लेकिन सुराग नहीं मिल पाया। एसडीआरएफ की टीम भी लगभग 24 से 25 घंटे से खोजबीन कर रही है टीम को भी सफलता नहीं मिल पा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.