Sonbhadra News: गैर-हिंदू युवकों पर मंदिर में पेशाब करने का आरोप, गांव में तनाव बरकरार, तीन हिरासत में.
धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने का एक गंभीर मामला सामने आया है। करमा थाना क्षेत्र के बहेरा गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में गैर-हिंदू समुदाय के कुछ युवकों पर अमर्यादित कृत्य और धार्मिक नारेबाजी करने का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
sonbhadra
4:50 PM, Jan 19, 2026
Share:


घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए और करमा थाना का किया घेराव।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
करमा थाना क्षेत्र स्थित बहेरा गांव में एक शिव मंदिर परिसर में गैर-हिंदू समुदाय के युवकों द्वारा कथित तौर पर पेशाब करने और धार्मिक नारेबाजी का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन को मोर्चा संभालना पड़ा।
यह घटना आज सुबह उस समय सामने आई जब शिव मंदिर परिसर में चार से पांच युवकों द्वारा कथित तौर पर पेशाब करने और आपत्तिजनक नारेबाजी किए जाने की सूचना मिली। इस खबर के बाद हिंदू संगठनों के सदस्य और ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की। हालात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
मौके पर मौजूद एएसपी अनिल कुमार ने बताया कि हिरासत में लिए गए तीनों आरोपी नाबालिग हैं, जिनसे कानूनी प्रक्रिया के तहत पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, इस घटना में कुल पांच आरोपी शामिल थे, जिनमें से अन्य की तलाश जारी है। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए मंदिर परिसर और पूरे गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
कुछ ही देर में एडीएम रोहित यादव, एएसपी अनिल कुमार, सीओ घोरावल राहुल पांडेय, तहसीलदार अमित कुमार सिंह सहित कई थानों की पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि यह शिव मंदिर दशकों पुराना आस्था का केंद्र रहा है। पहले मंदिर इसी स्थल से कुछ दूरी पर तालाब के पास स्थित था, लेकिन लगातार हो रही अनैतिक घटनाओं के बाद ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से नया शिव मंदिर आबादी के बीच बनवाया था।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि तालाब की जमीन पर अवैध अतिक्रमण किया गया है। ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एडीएम ने तत्काल तहसीलदार और राजस्व टीम को तालाब की नपाई कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। जैसे ही राजस्व टीम कार्रवाई के लिए पहुंची, अतिक्रमण करने वालों में हलचल मच गई और कई लोगों ने स्वयं ही अपने कब्जे हटाने शुरू कर दिए। मौके पर बुलडोजर भी पहुंचा है और बड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
पुजारी ने बताया आरोपियों से जब पेशाब करने के बारे में पूछा गया तो वह कहे की अभी तो मंदिर में ही किए हैं आगे आपके मुंह में कर देंगे। कल आरोपी पांच की संख्या में थे। थाने में लिखित शिकायत देने के बाद कुछ लोगों की गिरफ्तारी हुई है।
मौके पर पहुंचे एडीएम नमामि गंगे रोहित यादव ने बताया कि घटना के दौरान सरकारी जमीन के अतिक्रमण की भी जानकारी मिली है। इसे लेकर राजस्व टीम को मौके पर निर्देशित किया गया है, जहां सभी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जो भी इस संबंध में दोषी पाए जाएंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। तीन थानों की फोर्स तैनात है और प्रशासन पूरे मामले पर कड़ी नजर बनाए हुए है। यह मामला करमा थाना क्षेत्र के बहेरा गांव का है।
