ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news ntpc rihand gets new leadership sanjay asati becomes project head

Sonbhadra News: एनटीपीसी रिहंद को मिला नया नेतृत्व, संजय असाटी बने परियोजना प्रमुख.

एनटीपीसी रिहंद परियोजना को नया और सशक्त नेतृत्व मिला है। मुख्य महाप्रबंधक संजय असाटी ने औपचारिक रूप से सोमवार को एनटीपीसी रिहंद के परियोजना प्रमुख के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।

sonbhadra

8:50 PM, Feb 2, 2026

Share:

Sonbhadra News: एनटीपीसी रिहंद को मिला नया नेतृत्व, संजय असाटी बने परियोजना प्रमुख.
logo

संजय असाटी के आगमन से परियोजना परिवार में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

एनटीपीसी रिहंद परियोजना को नया और सशक्त नेतृत्व मिला है। मुख्य महाप्रबंधक संजय असाटी ने औपचारिक रूप से सोमवार को एनटीपीसी रिहंद के परियोजना प्रमुख के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। उनके आगमन से परियोजना परिवार में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। संजय असाटी एनटीपीसी के एक अनुभवी, कुशल एवं दूरदर्शी अधिकारी हैं। उन्होंने अपने लंबे सेवाकाल में विभिन्न परियोजनाओं में कार्य करते हुए अपनी नेतृत्व क्षमता, कार्यनिष्ठा, ईमानदारी और उत्कृष्ट प्रबंधन कौशल का परिचय दिया है। उनके मार्गदर्शन में कई परियोजनाओं ने नई ऊँचाइयाँ हासिल की हैं। संजय असाटी ने वर्ष 1988 में जबलपुर से इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की और सितंबर 1989 में एनटीपीसी पीएमआई नोएडा से बतौर कार्यपालक प्रशिक्षु अपने करियर की शुरुआत की। इसके पश्चात 1990 में उनकी पोस्टिंग एनटीपीसी विंध्याचल के सी एंड आई मेंटेनेंस विभाग में हुई। अपने अब तक के सेवाकाल में उन्होंने एनटीपीसी विंध्याचल, ऊंचाहार, झज्जर एवं रिहंद सहित कई प्रमुख परियोजनाओं में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। हर परियोजना में उन्होंने तकनीकी दक्षता के साथ-साथ प्रबंधन कौशल से संगठन को मजबूती प्रदान की है। एनटीपीसी प्रबंधन को पूर्ण विश्वास है कि संजय असाटी के कुशल मार्गदर्शन एवं दूरदर्शी नेतृत्व में एनटीपीसी रिहंद परियोजना निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होगी और आने वाले समय में नई उपलब्धियों के कीर्तिमान स्थापित करेगी। उनके नेतृत्व में एनटीपीसी रिहंद से विकास, नवाचार और उत्कृष्टता की नई कहानी लिखे जाने की उम्मीद जताई जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.