मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news ntpc rihand inter departmental cricket tournament concludes mechanical maintenance becomes the winner

Sonbhadra News: एनटीपीसी रिहंद अंतर-विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन, मैकेनिकल मेंटेनेंस बनी विजेता.

NTPC रिहंद की स्पोर्ट्स काउंसिल द्वारा आयोजित अंतर-विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में मैकेनिकल मेंटेनेंस टीम ने ऑपरेशन ग्रुप-डी को 4 रन से हराकर ट्रॉफी जीती। महिला वर्ग में टीम-बी विजेता रही, जबकि इंटर-स्कूल प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय ने बालक और बालिका दोनों वर्गों में जीत दर्ज की। कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक संजय असाटी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

sonbhadra

11:08 PM, May 9, 2026

Share:

Sonbhadra News: एनटीपीसी रिहंद अंतर-विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन, मैकेनिकल मेंटेनेंस बनी विजेता.
logo

अंतर-विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के बाद विजेता टीम ने ट्रॉफी के साथ मनाया जीत का उत्सव।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

NTPC रिहंद की स्पोर्ट्स काउंसिल द्वारा आयोजित अंतर-विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन सोनशक्ति स्टेडियम में हुआ। फाइनल मुकाबले में मैकेनिकल मेंटेनेंस टीम ने ऑपरेशन ग्रुप-डी को 4 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख संजय असाटी ने किया। टूर्नामेंट में कुल 216 कर्मचारियों ने भाग लिया, जिन्हें 6-6 टीमों के दो पूलों में विभाजित किया गया था। फाइनल मैच में मैकेनिकल मेंटेनेंस टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 92 रन बनाए। जवाब में ऑपरेशन ग्रुप-डी की टीम 88 रन ही बना सकी। महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में टीम-बी ने टीम-सी को हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। वहीं इंटर-स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय ने बालक और बालिका दोनों वर्गों में डीएवी को पराजित कर जीत दर्ज की। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। प्रतियोगिता ने कर्मचारियों और उनके परिवारों के बीच सामुदायिक सहयोग को भी मजबूत किया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.