Sonbhadra News: एनटीपीसी रिहंद के परियोजना प्रमुख संजय असाटी पदोन्नत होकर बने कार्यकारी निदेशक.
एनटीपीसी रिहंद के मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख संजय असाटी को पदोन्नत कर कार्यकारी निदेशक बनाया गया है। वर्ष 1989 में एनटीपीसी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले असाटी ने विंध्याचल, ऊंचाहार, झज्जर और रिहंद जैसी परियोजनाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी पदोन्नति से रिहंद परिवार में खुशी का माहौल है।
sonbhadra
8:04 PM, Jun 9, 2026
Share:


एनटीपीसी रिहंद के मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख संजय असाटी, जिन्हें पदोन्नत कर कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।
सोनभद्र।
विज्ञापन
एनटीपीसी रिहंद के मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख संजय असाटी पदोन्नत होकर कार्यकारी निदेशक बन गए हैं। उनके इस शीर्ष पद पर आसीन होने से संपूर्ण रिहंद परिवार में हर्ष का माहौल है और सभी ने उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। वर्ष 1988 में जबलपुर से इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त करने के बाद, श्री संजय असाटी ने सितंबर 1989 में कार्यपालक प्रशिक्षु के रूप में एनटीपीसी में अपने गौरवशाली व्यावसायिक करियर की शुरुआत की थी। प्रशिक्षण की अवधि सफलतापूर्वक पूरी करने के उपरांत उनकी पहली नियुक्ति एनटीपीसी विंध्याचल परियोजना के सी एंड आई विभाग में हुई थी। अपने तीन दशक से भी अधिक के लंबे और बेदाग सेवाकाल के दौरान उन्होंने एनटीपीसी की विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं- जैसे विंध्याचल, ऊँचाहार, झज्जर और रिहंद- में अनेक पदों पर रहते हुए अपना उल्लेखनीय और अनुकरणीय योगदान दिया है। श्री असाटी अपनी प्रचालन उत्कृष्टता, तकनीकी विकास, कुशल प्रशासनिक क्षमता और उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के प्रयासों के लिए विशेष रूप से जाने जाते हैं। संजय असाटी की गिनती एनटीपीसी के एक बेहद कुशल, दूरदर्शी, परिणामोन्मुखी और उच्च व्यावसायिक मूल्यों वाले नेतृत्वकर्ता के रूप में होती है। उन्होंने हमेशा अपनी लगन, अटूट निष्ठा और ईमानदारी के बल पर संगठन में एक विशिष्ट मुकाम हासिल किया है। एनटीपीसी शीर्ष प्रबंधन को पूरा विश्वास है कि कार्यकारी निदेशक के रूप में संजय असाटी के सक्षम नेतृत्व, व्यापक अनुभव और दूरदृष्टि का लाभ आने वाले समय में पूरे संगठन को मजबूती प्रदान करेगा। असाटी के कुशल मार्गदर्शन में एनटीपीसी रिहंद परियोजना आने वाले समय में प्रचालन, नवाचार, सुरक्षा, विश्वसनीयता एवं सतत विकास के क्षेत्रों में सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी और एनटीपीसी की प्रगति में निरंतर अपना महत्वपूर्ण योगदान देती रहेगी।
