Sonbhadra News: जनहित संकल्प पार्टी की न्याय यात्रा, छह सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को घेरा, महिलाओं के 50% आरक्षण की मांग उठाई.
जनहित संकल्प पार्टी की न्याय यात्रा घोरावल के शाहगंज से शुरू होकर जिला मुख्यालय पहुंची। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर. एस. पटेल ने कहा कि यात्रा अन्याय, जातिवाद और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के विरोध में निकाली जा रही है। उन्होंने महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण, जातीय जनगणना और जातीय हिंसा पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।
sonbhadra
6:06 PM, Jul 1, 2026
Share:


न्याय यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते जनहित संकल्प पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर. एस. पटेल।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।
सोनभद्र।
जनहित संकल्प पार्टी द्वारा संचालित प्रदेश स्तरीय प्रथम चरण की 'न्याय यात्रा' बुधवार को जनपद सोनभद्र पहुंची। यात्रा घोरावल विधानसभा क्षेत्र के शाहगंज स्थित सरदार पटेल प्रतिमा के पास से सुबह लगभग नौ बजे प्रारंभ हुई। इसके बाद कार्यकर्ता धर्मशाला मोड़, बढ़ौली चौराहा और चुर्क मोड़ होते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे। चुर्क मोड़ पर आयोजित संगोष्ठी के बाद पदयात्रा के माध्यम से जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। जनता के सभी हित के मुद्दों को उन्होंने न्याय यात्रा के दौरान जनता के बीच रखा।
विज्ञापन
जनहित संकल्प पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर. एस. पटेल ने कहा कि न्याय यात्रा अन्याय और जातिवाद के खिलाफ निकाली गई है। उन्होंने बताया इसकी शुरुआत 12 जून को मऊ से की गई थी। वर्तमान सरकार में महिलाओं पर बढ़ते अपराधों को गंभीर चिंता का विषय बताया। सभी चुनावों और सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 50 प्रतिशत भागीदारी देने की मांग उठाई। साथ ही जातीय जनगणना और जातीय हिंसा पर सख्त कार्रवाई की भी मांग की। आर. एस. पटेल ने दावा किया कि उनकी पार्टी प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। गठबंधन के मुद्दे पर उन्होंने कहा समय आने पर खुलासा इसका खुलासा किया जाएगा।
वही प्रदेश प्रभारी डॉ. अरविंद पटेल ने कहा कि न्याय यात्रा जनहित के मुद्दों को लेकर निकाली जा रही है। यात्रा के दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार, जल-जंगल-जमीन और किसानों की समस्याओं को प्रमुख मुद्दा बताया, पार्टी का मुख्य एजेंडा बताते हुए महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने की मांग दोहराई। उन्होंने आरोप लगाया कि हर घर जल नल योजना सहित कई सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक नहीं पहुंच रहा है। उज्ज्वला और हर घर जल योजना के क्रियान्वयन पर भी सवाल उठाए। साथ ही उन्होंने जनता के समाने सोनभद्र में केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग रखी। उन्होंने कहा कि पार्टी जिले के समग्र विकास और रोजगार के मुद्दे पर संघर्ष जारी रखेगी।
