ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news objection to polling place being far away yuva morcha submitted memorandum to the district magistrate

Sonbhadra News: मतदान स्थल दूर होने पर आपत्ति, युवा मोर्चा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा.

ओबरा में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह को एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चोपन विकास खंड के अंतर्गत एक ग्राम पंचायत में मतदान स्थल को अत्यधिक दूर स्थानांतरित किए जाने पर आपत्ति जताई और उचित कार्रवाई की मांग की।

sonbhadra

5:51 PM, Jan 5, 2026

Share:

Sonbhadra News: मतदान स्थल दूर होने पर आपत्ति, युवा मोर्चा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा.
logo

मतदान स्थल को पूर्व के नजदीकी स्थान से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थानांतरित कर दिया गया है।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

ओबरा में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह को एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चोपन विकास खंड के अंतर्गत एक ग्राम पंचायत में मतदान स्थल को अत्यधिक दूर स्थानांतरित किए जाने पर आपत्ति जताई और उचित कार्रवाई की मांग की। युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अरविंद सोनी ने बताया कि ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी के वार्ड नंबर 13 के सैकड़ों मतदाताओं के नाम प्रकाशित नवीन मतदाता सूची में शामिल हैं। इन मतदाताओं के लिए मतदान स्थल को पूर्व के नजदीकी स्थान से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थानांतरित कर दिया गया है। सोनी ने आशंका व्यक्त की कि मतदान स्थल की यह अत्यधिक दूरी चुनाव के दौरान मतदाताओं को असुविधा पहुंचाएगी और उनके मताधिकार का प्रयोग करने में भारी दिक्कतें पैदा कर सकती है। इससे मतदान प्रतिशत पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना है। भाजपा के मंडल मंत्री और अधिवक्ता उमेश चंद शुक्ला ने जानकारी दी कि पहले मतदान स्थल जूनियर हाईस्कूल खैरेटिया में था। वर्तमान सूची में इसे बाल विद्या निकेतन सेक्टर 10 में बना दिया गया है। उन्होंने मांग की कि मतदान स्थल को पूर्ववत किया जाए ताकि अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें, विशेषकर साधन विहीन, बुजुर्ग और अस्वस्थ मतदाता जो इतनी दूरी तय करने में असमर्थ होंगे। जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने इस गंभीर विषय पर जनहित में उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपते समय समाजसेवी अमरजीत कुमार, युवा मोर्चा मंडल मंत्री अनीश सेठ, मोनू रावत, मंगरू गुप्ता, अमित जयसवाल, वीरेंद्र पाण्डेय, मनीष मिश्रा, अमरीश चौबे, राजू सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.