मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news objectionable comment on deputy chief minister brajesh pathak investigation started on sonbhadra s pharmacist

Sonbhadra News: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सोनभद्र के फार्मासिस्ट पर जांच शुरू.

सोनभद्र में एक सरकारी फार्मासिस्ट द्वारा उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला सामने आया है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। सीएमओ पी.के. राय ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। यह विवाद लखनऊ के चिनहट सीएचसी में उपमुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण के बाद सामने आया।

sonbhadra

2:29 PM, Mar 18, 2026

Share:

Sonbhadra News: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सोनभद्र के फार्मासिस्ट पर जांच शुरू.
logo

सरकारी सेवा में इस तरह की टिप्पणी सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन- सीएमओ।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

जिले में एक सरकारी फार्मासिस्ट द्वारा प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और गाली-गलौज भरी टिप्पणी करने का मामला सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने जांच के आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार, यह विवाद उस समय सामने आया जब उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ के चिनहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में गंदगी, लापरवाही और अव्यवस्थाएं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई थी, जिसके बाद प्रदेशभर के स्वास्थ्य विभाग में सख्ती का माहौल बन गया है। इसी बीच सोनभद्र में सीएमओ कार्यालय के पास संचालित अर्बन पीएचसी में तैनात फार्मासिस्ट मनोज राठौर ने सोशल मीडिया पर उपमुख्यमंत्री के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए टिप्पणी कर दी। सरकारी सेवा में रहते हुए इस प्रकार की अभद्र टिप्पणी को सेवा आचरण नियमों का गंभीर उल्लंघन माना जा रहा है। मामले पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी पी.के. राय ने बताया कि प्रकरण उनके संज्ञान में आ चुका है। उन्होंने कहा कि एसीएमओ डॉ. प्रेम नाथ को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.