Sonbhadra News: नाबालिग से दुष्कर्म व धमकी के आरोपी को ओबरा पुलिस ने किया गिरफ्तार.
थाना ओबरा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और धमकी देने के आरोपी शिवम प्रजापति (21) निवासी सेक्टर-8 ओबरा को चड्ढा मार्केट से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने तथा फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने बीएनएस और एससी/एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
sonbhadra
4:42 PM, Jun 12, 2026
Share:


नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर प्रस्तुत करती ओबरा पुलिस।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।
सोनभद्र
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा महिला अपराध पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत ओबरा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। थाना ओबरा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी शिवम प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिवम प्रजापति, पुत्र सुशील प्रजापति, निवासी सेक्टर 8 ओबरा, सोनभद्र का रहने वाला है। उसे 12 जून 2026 को सुबह 10:45 बजे चड्ढा मार्केट ओबरा से गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी थाना ओबरा पर पंजीकृत मु.अ.सं. 129/26 से संबंधित है। इस मामले में 12 अगस्त 2026 को एक व्यक्ति ने ओबरा थाने में लिखित सूचना दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि शिवम प्रजापति लगभग एक वर्ष से उसकी 17 वर्षीय पुत्री का पीछा कर रहा था। उसने धीरे-धीरे पीड़िता से मित्रता स्थापित कर ली और उसे बहला-फुसलाकर होटल ले जाता था। भय और संकोच के कारण पीड़िता ने इन बातों की जानकारी अपने परिजनों को नहीं दी थी। शिकायत के अनुसार, 7 जून 2026 को शाम करीब 6:00 बजे जब पीड़िता कोचिंग से पढ़कर घर वापस आ रही थी, तभी शिवम प्रजापति ने उसे रोक लिया। उसने पीड़िता को गाली-गलौज करते हुए पूछा कि वह उससे मिलने क्यों नहीं आती। साथ ही, उसने धमकी दी कि यदि वह उससे मिलने नहीं आएगी तो उसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा और उसके भाई व पिता को जान से मार देगा। घटना के संबंध में पीड़िता ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को पूरी जानकारी दी। इस घटना से नाबालिग पीड़िता अत्यंत भयभीत और मानसिक रूप से व्यथित थी। उक्त तहरीर के आधार पर थाना ओबरा में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65(1), 64(2)M, 352, 351(3), 127(2)बीएनएस और एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)V के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनिल कुमार के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ओबरा सदानंद राय के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार अभियुक्त शिवम प्रजापति की उम्र 21 वर्ष है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय और कांस्टेबल प्रवीण कुमार राय शामिल थे। मामले में आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
