मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news obra police exposed the theft in a closed house three accused arrested

Sonbhadra News: बंद मकान में हुई चोरी का ओबरा पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार.

सोनभद्र के ओबरा थाना क्षेत्र में बंद मकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी के आभूषण बेचकर प्राप्त ₹31 हजार नकद बरामद किए गए हैं। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की गई।

sonbhadra

7:35 PM, Jul 13, 2026

Share:

Sonbhadra News: बंद मकान में हुई चोरी का ओबरा पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार.
logo

बंद मकान में चोरी का खुलासा करने के बाद गिरफ्तार तीन आरोपियों के साथ ओबरा थाना पुलिस टीम।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: शिवम सिन्हा, ओबरा।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पुरानी पुलिस लाइन, नई बस्ती ओबरा के पास घेराबंदी कर बेचू उर्फ विधायक मल्लाह, कोमल तथा सामू उर्फ बाहुबली को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार चोपन रोड स्थित तिवारी भवन निवासी राजेश कुमार तिवारी ने अपने बंद पड़े मकान में अज्ञात चोरों द्वारा नगदी, सोने के आभूषण और अन्य सामान चोरी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। प्रारंभिक जांच में मामला सही पाए जाने पर थाना ओबरा में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने कथित रूप से स्वीकार किया कि 8 जुलाई की दोपहर उन्होंने रेलवे लाइन की ओर से मकान में प्रवेश कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि चोरी के बाद सोने की चेन, कान की बाली और नाक की कील सामू उर्फ बाहुबली अपने साथ ले गया था, जिसे उसने एक अज्ञात व्यक्ति को बेच दिया। पुलिस का कहना है कि बरामद ₹31 हजार उसी बिक्री से प्राप्त धनराशि का हिस्सा है। इसके आधार पर मुकदमे में एक अन्य धारा भी बढ़ाई गई है। बरामद नकदी में बेचू उर्फ विधायक मल्लाह और कोमल से ₹3-3 हजार तथा सामू उर्फ बाहुबली से ₹25 हजार बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना एवं अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.