Sonbhadra News: पिकअप की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत.
ओबरा थाना क्षेत्र के अम्बेडकर चौराहे के पास गुरुवार को पिकअप वाहन की चपेट में आने से 70 वर्षीय अर्धविक्षिप्त महिला सुमित्रा देवी की मौत हो गई। बताया गया कि पिकअप चालक वाहन बैक कर रहा था, तभी महिला उसकी चपेट में आ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
sonbhadra
4:24 PM, May 7, 2026
Share:


परिजनों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
ओबरा थाना क्षेत्र के अम्बेडकर चौराहे के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में वृद्ध अर्धविक्षिप्त महिला की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक पिकअप वाहन बैक किया जा रहा था और उसी दौरान महिला उसकी चपेट में आ गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। जानकारी के अनुसार गजराज नगर निवासी 70 वर्षीय सुमित्रा देवी पत्नी स्वर्गीय सहदेव कनौजिया किसी कार्य से अम्बेडकर चौराहे के पास पहुंची थीं। इसी दौरान एक अज्ञात पिकअप चालक वाहन को पीछे कर रहा था। बताया जा रहा है कि चालक को पीछे खड़ी महिला दिखाई नहीं दी और पिकअप सीधे महिला के ऊपर चढ़ गई। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ओबरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया। मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजनों के मौके पर पहुंचने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पिकअप वाहन व चालक की तलाश में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक ओबरा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।
