मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news old woman dies due to poisonous animal bite incident in baina village

Sonbhadra News: विषैले जन्तु के काटने से वृद्ध महिला की मौत, बैना गांव की घटना.

बभनी के बैना गांव में चारपाई पर सो रही वृद्ध महिला सुबह मृत मिली, परिजनों ने विषैले जंतु के काटने की आशंका जताई है, जबकि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

sonbhadra

8:04 PM, Jul 30, 2026

Share:

Sonbhadra News: विषैले जन्तु के काटने से वृद्ध महिला की मौत, बैना गांव की घटना.
logo

बैना गांव में वृद्ध महिला की मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते पुलिसकर्मी और मौके पर जुटे परिजन व ग्रामीण।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

बभनी थाना क्षेत्र के बैना गांव में चारपाई पर सो रही एक 65 वर्षीय वृद्ध महिला की विषैले जन्तु के काटने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा। मृतका की पहचान मोहरमनी देवी पत्नी रामदेव के रूप में हुई है। उनके बड़े बेटे भगवान दास ने बताया कि बुधवार रात करीब आठ बजे खाना खाने के बाद मोहरमनी देवी अपनी चारपाई पर सोई थीं। सुबह जब परिजनों ने उन्हें जगाने की कोशिश की, तो वह नहीं उठीं। चादर ओढ़े होने के कारण शुरुआत में कुछ समझ नहीं आया। जब चादर हटाई गई, तो उनके मुंह से झाग निकल रहा था और उनकी मृत्यु हो चुकी थी। इस घटना से परिवार में मातम छा गया और परिजनों की सूचना पर ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। घटना की जानकारी बभनी थाने को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक दीन्नू प्रसाद यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.