मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news old woman dies tragically due to collision with pickup accident happened while crossing the road

Sonbhadra News: पिकअप की टक्कर से वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत, सड़क पार करते समय हुआ हादसा.

बभनी थाना क्षेत्र के बभनी-अंबिकापुर मार्ग स्थित महावीर ढाबा के पास गुरुवार शाम पिकअप वाहन की टक्कर से 52 वर्षीय महिला फूलमती की मौत हो गई। बताया गया कि वह ऑटो से उतरकर सड़क पार कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद भाग रही पिकअप को पुलिस ने पकड़ लिया।

sonbhadra

8:57 PM, May 21, 2026

Share:

Sonbhadra News: पिकअप की टक्कर से वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत, सड़क पार करते समय हुआ हादसा.
logo

हादसे के बाद भाग रही पिकअप को पुलिस ने पकड़ लिया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

बभनी थाना क्षेत्र के बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में वृद्ध महिला की मौत हो गई। महावीर ढाबा के समीप सड़क पार करते समय तेज रफ्तार पिकअप वाहन की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी भेजा, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार फूलमती (52 वर्ष) पत्नी देवशाय, निवासी करमहल टोला, असनाडांड, बभनी कस्बे से सब्जी खरीदकर ऑटो से अपने घर लौट रही थीं। घर के पास पहुंचने पर वह ऑटो से उतरकर सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान बभनी से आसनडीह की ओर जा रही एक पिकअप वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला सड़क पर गिर गई और उनके सिर में गंभीर चोट आ गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने तत्काल बभनी पुलिस और एंबुलेंस को जानकारी दी। सूचना पर उपनिरीक्षक मक्खन लाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल महिला को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी भिजवाया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन पुलिस और स्थानीय लोगों की सक्रियता से पिकअप वाहन को पकड़ लिया गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह उन्हें ढांढस बंधाया। घटना के बाद क्षेत्र में भी शोक का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक डी.पी. यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.