ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news on behalf of obra thermal power station program on gandhi and shastri jayanti pledge was taken for cleanliness and energy conservation

Sonbhadra News: ओबरा ताप विद्युत गृह की ओर से गांधी एवं शास्त्री जयंती पर कार्यक्रम, स्वच्छता और ऊर्जा संरक्षण का लिया संकल्प.

ओबरा ताप विद्युत गृह की ओर से गांधी मैदान में गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई गई। मुख्य महाप्रबंधक इंजी. दूध नाथ ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उनके जीवन और योगदान को याद किया। कार्यक्रम में स्वच्छता, ऊर्जा संरक्षण और सफाई मित्रों के सम्मान का संकल्प लेते हुए बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी और नगरवासी शामिल हुए।

sonbhadra

1:11 PM, Oct 2, 2026

Share:

Sonbhadra News: ओबरा ताप विद्युत गृह की ओर से गांधी एवं शास्त्री जयंती पर कार्यक्रम, स्वच्छता और ऊर्जा संरक्षण का लिया संकल्प.
logo

ओबरा ताप विद्युत गृह में गांधी जयंती पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते मुख्य महाप्रबंधक।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती के अवसर पर ओबरा ताप विद्युत गृह की ओर से गांधी मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और नगरवासियों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को याद किया। मुख्य अतिथि इंजी. दूध नाथ, मुख्य महाप्रबंधक ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दो अक्टूबर का दिन देश के लिए विशेष महत्व रखता है। उन्होंने महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों तथा स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरुद्ध संघर्ष, चंपारण और खेड़ा आंदोलनों, दांडी यात्रा तथा भारत छोड़ो आंदोलन का उल्लेख किया। चरखा और खादी को आत्मनिर्भरता एवं श्रम की गरिमा का प्रतीक बताया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन और राष्ट्र के प्रति योगदान को भी याद किया। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी ने 1965 के युद्ध के दौरान ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देकर देशवासियों में नया आत्मविश्वास पैदा किया। मुख्य महाप्रबंधक ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की इस वर्ष की थीम ‘स्वच्छता में सहभाग; स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि परियोजना में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा का संकल्प’ अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने, कचरे को स्रोत पर अलग करने, ऊर्जा संरक्षण करने तथा सफाई मित्रों की सुरक्षा और सम्मान का संकल्प लेने का आह्वान किया।परियोजना की स्थिति की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि बीटीपीएस की 200 मेगावाट की इकाइयां सुचारु रूप से संचालित हो रही हैं। वहीं सीटीपीएस ओबरा की इकाइयों में आई तकनीकी समस्याओं के कारणों का पता लगाकर अभियंता, तकनीकी कर्मी, संविदा कर्मी और सुरक्षा बल के जवान समाधान में जुटे हैं। उन्होंने जल्द इकाइयों को संचालन में लाने का विश्वास जताया। कार्यक्रम में महाप्रबंधक निखिल चतुर्वेदी, ए.के. राय, मदन मोहन चतुर्वेदी, अधीक्षण अभियंता राजेश्वर प्रसाद समेत कई अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक, विद्यार्थी और नगरवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन अधिशासी अभियंता सदानंद यादव एवं उनकी टीम ने किया। समापन ‘महात्मा गांधी अमर रहें’ और ‘लाल बहादुर शास्त्री अमर रहें’ के जयघोष के साथ हुआ।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.