मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news on completion of 12 years of the central government public welfare and public awareness campaign will run from 5th to 21st june

Sonbhadra News: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर 5 से 21 जून तक चलेगा जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान.

सोनभद्र में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 5 जून से 21 जून 2026 तक जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित किया जाएगा। अभियान का शुभारंभ विश्व पर्यावरण दिवस पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ होगा। इसके तहत अमृत सरोवरों, तालाबों और सार्वजनिक स्थलों पर पौधरोपण किया जाएगा।

sonbhadra

5:06 PM, Jun 2, 2026

Share:

Sonbhadra News: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर 5 से 21 जून तक चलेगा जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान.
logo

जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते जिलाधिकारी चर्चित गौड़।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

सोनभद्र।

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद सोनभद्र में 5 जून से 21 जून 2026 तक विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों एवं जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और सुशासन की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह अभियान संचालित किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित कार्यक्रमों का सफल और समयबद्ध आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि अभियान का शुभारंभ 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर होगा। इस दौरान जनपद के अमृत सरोवरों, तालाबों, नहरों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों को पौधरोपण के लक्ष्य भी दिए गए हैं।

विज्ञापन

Img

उन्होंने बताया कि 8 जून से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न माध्यमों से केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जाएगी। वहीं 11 जून से 14 जून तक मीडिया संवाद एवं संबोधन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें विकास योजनाओं और उपलब्धियों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि 14 जून से 16 जून तक जनपद के सभी विकास खंडों में जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा तथा आमजन की समस्याओं का मौके पर निस्तारण भी किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श एवं उपचार संबंधी सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी। इसके अलावा 16 और 17 जून को विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन के माध्यम से सरकार की विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और सुशासन के विभिन्न आयामों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। इसके बाद 17 जून से 20 जून तक विकास प्रदर्शनी आयोजित होगी, जिसमें विभिन्न विभागों की उपलब्धियों और विकास कार्यों को प्रदर्शित किया जाएगा। इस अवधि में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.