मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news on guru purnima bjp honored the priests by giving them corsets

Sonbhadra News: गुरु पूर्णिमा पर भाजपा ने पुजारियों को अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित.

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा बभनी मंडल के पदाधिकारियों ने विभिन्न मंदिरों और देवस्थानों में पूजा-अर्चना कर पुजारियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान प्रसाद वितरण भी किया गया। मंडल अध्यक्ष लालकेश कुशवाहा सहित अन्य पदाधिकारियों ने विभिन्न मंदिरों के पुजारियों का सम्मान कर गुरु परंपरा के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

sonbhadra

5:25 PM, Jul 29, 2026

Share:

Sonbhadra News: गुरु पूर्णिमा पर भाजपा ने पुजारियों को अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित.
logo

गुरु पूर्णिमा पर बभनी मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिरों में पुजारियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

बभनी मण्डल क्षेत्र में भाजपा के विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विभिन्न मन्दिरों और देव स्थानों में पूजा अर्चना कर पुजारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया , प्रसाद वितरण किया गया।भाजपा मण्डल अध्यक्ष बभनी लालकेश कुशवाहा के द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मन्दिर के पुजारी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता मण्डल महामंत्री मंत्री द्वारा हनुमान मंदिर भंवर के पुजारी राम प्रकाश शर्मा को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। अरुण सिंह खरवार अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला महामंत्री, द्वारा ने ब्रह्म बाबा नधिरा देव स्थान के प्रमुख महादेव दुबे को अंग वस्त्र से सम्मानित किया। रामेश्वर शर्मा पूर्व मण्डल अध्यक्ष बभनी द्वारा राधाकृष्ण मंदिर मचबन्धवां के पुजारी भागवत को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान युगुल किशोर चतुर्वेदी,अंगद कश्यप, छोटेलाल कश्यप, प्रहलाद बियार, उमेश दुबे, कृष्णानंद दुबे, पूनम के बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.