मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news on martyrdom day cpi saluted the revolutionaries by forming a new branch committee

Sonbhadra News: शहीदी दिवस पर भाकपा ने नई ब्रांच कमेटी का गठन कर क्रांतिकारियों को किया नमन.

भाकपा कार्यकर्ताओं ने शहीद ए आजम भगत सिंह, अमर शहीद सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए घोरावल के तिलौली कलां में भगतसिंह और साम्राज्यवाद विषयक पर वैचारिक गोष्ठी का किया आयोजन।

sonbhadra

7:44 PM, Mar 23, 2026

Share:

Sonbhadra News: शहीदी दिवस पर भाकपा ने नई ब्रांच कमेटी का गठन कर क्रांतिकारियों को किया नमन.
logo

भाकपा कार्यकर्ताओं ने शहीद ए आजम भगत सिंह, अमर शहीद सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

शहीदे आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस के अवसर पर सोमवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के कार्यकर्ताओं ने विकास खंड घोरावल के तिलौली कलां गांव में नई ब्रांच कमेटी का गठन किया। इस दौरान इंकलाबी नारों के बीच अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम के तहत “भगत सिंह और साम्राज्यवाद” विषय पर वैचारिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ नेता कामरेड मैनेजर प्रसाद ने कहा कि देश को आज फिर भगत सिंह जैसे विचारों वाले युवाओं की आवश्यकता है, जो जाति, धर्म और संप्रदाय से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में कार्य करें और लोकतांत्रिक व संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करें। भाकपा जिला सचिव कामरेड आर.के. शर्मा ने कहा कि भगत सिंह के विचारों को युवाओं तक पहुंचाना बेहद जरूरी है, क्योंकि आज का युवा धर्म और संप्रदायवाद की ओर मोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन बंधनों को तोड़ने के लिए क्रांतिकारी विचारधारा की जरूरत है। पार्टी सह सचिव देव कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि भगत सिंह ने हमेशा रूढ़िवाद, पाखंड और सामाजिक भेदभाव का विरोध किया। उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा है और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में समानता लाई जा सकती है। गोष्ठी में वक्ताओं ने वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों और बढ़ती असमानता पर भी चिंता जताई तथा संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कामरेड बसावन गुप्ता, हृदय नारायण, सुरेन्द्र कुमार सिंह, धनपति देवी, हीरावती, जिरावती देवी, लक्ष्मी, कलावती देवी, बबलू, देव नारायण, दूधनाथ, बहादुर शाह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन युवा नेता कामरेड अजय कुमार मौर्या ने किया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.