ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news on suspicion of theft a young man was tied to a pillar and blackened on his face police action after the video went viral four accused arrested

Sonbhadra News: चोरी के शक में युवक को खंभे से बांधकर चेहरे पर पोती कालिख-चूना, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई; चार आरोपी गिरफ्तार.

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के करारी गांव में चोरी के शक में युवक को खंभे से बांधकर चेहरे पर कालिख-चूना पोतने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित की तहरीर पर मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

sonbhadra

11:30 AM, Nov 24, 2026

Share:

Sonbhadra News: चोरी के शक में युवक को खंभे से बांधकर चेहरे पर पोती कालिख-चूना, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई; चार आरोपी गिरफ्तार.
logo

करारी गांव में युवक को खंभे से बांधकर अपमानित करने के मामले में चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के करारी गांव में चोरी के शक में एक युवक को खंभे से बांधकर उसके चेहरे पर कालिख और चूना पोतने का मामला अब नया मोड़ ले चुका है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है। दरअसल, 22 नवंबर 2026 को शाम करीब छह बजे करारी गांव में चोरी के शक को लेकर एक युवक के साथ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने की घटना हुई थी। इस दौरान ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर खंभे से बांध दिया था और उसके चेहरे पर कालिख व चूना पोत दिया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें युवक के चेहरे पर कालिख और चूना लगा दिखाई दे रहा है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ भी जुटी नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार, करारी गांव निवासी गोलू दुबे पुत्र रमाशंकर दुबे पर गांव के ही राजू यादव के घर में घुसकर चोरी करने का आरोप लगाया गया था। ग्रामीणों का दावा था कि युवक चोरी का सामान लेकर जा रहा था, तभी उसे पकड़ लिया गया। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया था कि युवक पूर्व में कई चोरी की घटनाओं में पकड़ा जा चुका है। हालांकि चोरी के इन आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच और कानूनी प्रक्रिया के बाद ही होगी। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर 23 नवंबर को रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान प्रकाश में आए चार आरोपियों को पुलिस ने 24 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में ओम प्रकाश पुत्र राजनारायण, राजनारायण पुत्र रामउजेर, रामसनेही पुत्र स्वर्गीय सहदेव उर्फ बंटू और कुबेर पुत्र धर्मदेव शामिल हैं। चारों आरोपी करारी गांव के निवासी हैं। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रणजीत सिंह, चौकी प्रभारी नई बाजार, हेड कांस्टेबल अरविंद यादव और हेड कांस्टेबल अजय कुमार यादव शामिल रहे। इस पूरे घटनाक्रम ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। चोरी का शक होने पर युवक को पकड़ना और पुलिस के हवाले करना एक अलग बात है, लेकिन उसे खंभे से बांधकर चेहरे पर कालिख और चूना पोतकर सार्वजनिक रूप से अपमानित करना कानून व्यवस्था और मानवता दोनों पर सवाल खड़े करता है। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई के बाद मामला चर्चा में है। अब आगे की कानूनी प्रक्रिया पर सबकी निगाहें टिकी हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.