मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news on the auspicious occasion of chaitra navratri a grand kalash padyatra was taken out by 501 girls and women

Sonbhadra News: चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर 501 कन्याओं एवं महिलाओं द्वारा भव्य कलश पदयात्रा निकाली गई.

चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर चोपन स्थित सोनेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण और सोन नदी तट से सलखन चूड़िहार देवी मंदिर तक 501 कन्याओं एवं महिलाओं द्वारा भव्य कलश पदयात्रा निकाली गई। वही चोपन स्थित दुर्गा मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है और पंडितों द्वारा श्रद्धालुओं को विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई जा रही है।

sonbhadra

2:27 PM, Mar 19, 2026

Share:

Sonbhadra News: चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर 501 कन्याओं एवं महिलाओं द्वारा भव्य कलश पदयात्रा निकाली गई.
logo

पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल बना रहा और हर ओर देवी जयकारों की गूंज सुनाई देती रही।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

सोनभद्र।

चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर चोपन स्थित सोनेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण और सोन नदी तट से सलखन चूड़िहार देवी मंदिर तक 501 कन्याओं एवं महिलाओं द्वारा भव्य कलश पदयात्रा निकाली गई। श्रद्धा, आस्था और भक्ति से ओतप्रोत इस पदयात्रा में गाजे-बाजे और जयकारों के बीच श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल बना रहा और हर ओर देवी जयकारों की गूंज सुनाई देती रही। इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं और कन्याओं की सहभागिता ने आयोजन को विशेष गरिमा

प्रदान की। यह यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनी, बल्कि नारी शक्ति और सामाजिक एकता का भी संदेश देती नजर आई। श्रद्धालुओं का कहना था कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में नैतिक मूल्यों, संस्कारों और आपसी सद्भाव को मजबूत करते हैं। सलखन चूड़िहार देवी मंदिर परिसर में सतचंडी यज्ञ और रामकथा का भी आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड़ की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया। उन्होंने इस तरह के आयोजनों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं का जीवंत प्रतीक बताया।

Img

इधर नवरात्र के पहले दिन चोपन स्थित दुर्गा मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सामान्य दिनों में जहां मंदिर में करीब सौ से डेढ़ सौ श्रद्धालु पहुंचते हैं, वहीं नवरात्र के दौरान यह संख्या हजारों में पहुंच जाती है। मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है और पंडितों द्वारा श्रद्धालुओं को विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई जा रही है। सुबह से ही मंदिर में माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.