राजनीति/न्यूज़/sonbhadra news on the birth anniversary of baba saheb sp workers carried out cleanliness campaign paid homage by performing dudhbhishek

Sonbhadra News: बाबा साहब की जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वच्छता अभियान, दुग्धाभिषेक कर किया नमन.

ओबरा के खैरटिया गांव में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा स्थल पर साफ-सफाई कर दुग्धाभिषेक किया, जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंह यादव ने बाबा साहब के संघर्षों को याद किया, प्रदेश सचिव मुन्नीर अहमद खान ने संविधान को असली आजादी बताया, कार्यक्रम में बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

sonbhadra

12:35 PM, Apr 13, 2026

Share:

Sonbhadra News: बाबा साहब की जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वच्छता अभियान, दुग्धाभिषेक कर किया नमन.
logo

नेताओं ने संविधान और सामाजिक समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

ओबरा विधानसभा क्षेत्र के खैरटिया गांव में 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान बाबा साहब की प्रतिमा स्थल पर साफ-सफाई अभियान चलाया गया और प्रतिमा को दुग्ध से नहलाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। ओबरा विधानसभा क्षेत्र के खैरटिया गांव में स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर सोमवार को समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने साफ-सफाई अभियान चलाया। इस दौरान बाबा साहब की प्रतिमा को दुग्ध से स्नान कराते हुए उनके विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम में उपस्थित विधानसभा महासचिव ओबरा एवं सेक्टर प्रभारी अमरनाथ यादव ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर समाज के वंचित, पिछड़े, दलित और शोषित वर्गों के लिए भगवान के समान हैं। उन्होंने कहा कि यदि बाबा साहब नहीं होते तो आज ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग को शिक्षा, मतदान और सामाजिक अधिकार शायद नहीं मिल पाते। उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर हर गांव, सेक्टर और विधानसभा स्तर पर बाबा साहब के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को उनके विचारों के प्रति जागरूक किया जा सके। अमरनाथ यादव ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह केवल दिखावे के लिए बाबा साहब की जयंती मनाती है, जबकि असल में यह सब वोट बैंक की राजनीति है। उन्होंने कहा कि सच्चे अर्थों में बाबा साहब के सिद्धांतों को अपनाने की आवश्यकता है, न कि केवल औपचारिक आयोजन करने की। वहीं, समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता रमेश वर्मा ने कहा कि वह पिछले 40 वर्षों से बाबा साहब के विचारों का अनुसरण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बाबा साहब ने जिस कठिन दौर में जन्म लेकर दलितों और पिछड़ों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया, वह इतिहास में अद्वितीय है। उनके प्रयासों से देश को विश्व का सबसे बड़ा संविधान मिला और समाज के हर वर्ग को समान अधिकार प्राप्त हुआ। रमेश वर्मा ने कहा कि एक समय ऐसा था जब दलित और पिछड़े वर्ग के लोगों को पानी पीने, रास्ते पर चलने और सामाजिक जीवन में भाग लेने तक का अधिकार नहीं था, लेकिन बाबा साहब के संघर्षों ने इन परिस्थितियों को बदल दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा हमेशा से सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय के सिद्धांत पर आधारित रही है। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सपा के जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंह "जलपुरुष" यादव ने बाबा साहब के संघर्षों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने दलितों, पिछड़ों और वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए कठिन परिस्थितियों में संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब समाज में छुआछूत और भेदभाव चरम पर था, लेकिन बाबा साहब के प्रयासों से आज सभी को समान अधिकार मिला है। रमेश सिंह यादव ने कहा कि शिक्षा, समानता और संविधान के जरिए समाज को नई दिशा मिली है, और आज जरूरत है कि लोग उनके सिद्धांतों पर चलें। उन्होंने युवाओं से अपील की कि बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करें और समाज में जागरूकता फैलाएं। वहीं, समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव मुन्नीर अहमद खान ने कहा कि भले ही देश को आजादी 1947 में मिली, लेकिन असली स्वतंत्रता तब मिली जब बाबा साहब ने संविधान दिया। उन्होंने कहा कि आज हर व्यक्ति को अपनी बात रखने और सम्मान के साथ जीने का अधिकार संविधान से मिला है। उन्होंने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बाबा साहब के नाम पर केवल औपचारिक कार्यक्रम किए जा रहे हैं, जबकि उनके सिद्धांतों को सही मायनों में लागू करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में अमरनाथ यादव, रमेश वर्मा, मुनीर अहमद खान सहित कई सपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में सभी ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। इस दौरान डॉ विशाल यादव सेक्टर प्रभारी, सोनू नगर सचिव, विजय प्रजापति खुर्शीद आलम वरिष्ठ नेता एवं समाजवादी कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.