ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news police meeting with bank managers regarding the security of banks and atms

Sonbhadra News: बैंक और एटीएम की सुरक्षा को लेकर पुलिस की बैंक प्रबंधकों के साथ बैठक.

पुलिस लाइन चुर्क में बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल के नेतृत्व में बैंक शाखा प्रबंधकों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में बैंक और एटीएम की सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता तथा सुरक्षा गार्डों की तैनाती पर चर्चा हुई। साइबर अपराध और बैंकिंग धोखाधड़ी रोकने के लिए पुलिस एवं बैंक प्रबंधन के बीच बेहतर समन्वय बनाने पर जोर दिया गया।

sonbhadra

6:50 PM, Nov 25, 2026

Share:

Sonbhadra News: बैंक और एटीएम की सुरक्षा को लेकर पुलिस की बैंक प्रबंधकों के साथ बैठक.
logo

पुलिस लाइन चुर्क में अपर पुलिस अधीक्षक ऋषभ रुणवाल ने बैंक अधिकारियों के साथ सुरक्षा समन्वय बैठक की।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

जनपद में बैंकिंग सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस लाइन चुर्क स्थित कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल ने किया। इसमें साइबर टीम के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। बैठक में बैंक शाखाओं और एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, बैंकिंग फ्रॉड एवं साइबर अपराधों की रोकथाम तथा पुलिस और बैंक प्रबंधन के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान बैंक परिसर एवं एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की समीक्षा, सुरक्षा गार्डों की तैनाती और सुरक्षा संबंधी आवश्यक उपायों पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि बैंक और एटीएम की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी बैंक शाखाओं में सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखना आवश्यक है। बैठक में बैंकिंग एवं साइबर धोखाधड़ी से बचाव के उपायों पर भी चर्चा हुई। साथ ही निर्देशित किया गया कि बैंक परिसर या एटीएम के आसपास किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी जाए, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल ने पुलिस और बैंक प्रबंधन के बीच सतत समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। बैठक का उद्देश्य बैंकिंग व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के साथ-साथ आम नागरिकों को साइबर अपराध और वित्तीय धोखाधड़ी से बचाना रहा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.