Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश पुलिस ध्वज दिवस पर एसपी अभिषेक वर्मा ने किया ध्वजारोहण, पुलिसकर्मियों को लगाया कलर बैज.
23 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम में एसपी अभिषेक वर्मा ने पुलिस ध्वज को विभाग के साहस, बलिदान और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक बताया। इस दौरान पुलिस महानिदेशक का संदेश पढ़कर सुनाया गया, जिसमें 23 नवंबर 1952 को यूपी पुलिस को ध्वज प्रदान किए जाने का उल्लेख था। जनपद के सभी थानों में भी ध्वजारोहण कर सलामी दी गई और पुलिसकर्मियों को डीजीपी का संदेश सुनाया गया।
sonbhadra
7:17 PM, Nov 23, 2026
Share:


पुलिस ध्वज दिवस पर पुलिस लाइन चुर्क में एसपी अभिषेक वर्मा ने ध्वजारोहण कर जवानों को सम्मानित किया।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल।
सोनभद्र।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस ध्वज दिवस के अवसर पर सोमवार को पुलिस लाइन चुर्क में मुख्य समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने विधिवत ध्वजारोहण कर पुलिस ध्वज को सलामी दी। उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस कलर का प्रतीकात्मक बैज लगाकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि पुलिस ध्वज विभाग के गौरवशाली अतीत, अदम्य साहस, बलिदान और कर्तव्यपरायणता का प्रतीक है। यह सभी पुलिसकर्मियों में गर्व, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कर्तव्यपथ पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को नमन करते हुए उनके त्याग और शौर्य को याद किया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश की ओर से प्रेषित संदेश भी पढ़कर सुनाया गया। संदेश में बताया गया कि 23 नवंबर 1952 को तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उत्कृष्ट कार्य और अद्वितीय प्रदर्शन के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस को पुलिस ध्वज प्रदान किया था। यह सम्मान प्राप्त करने वाला उत्तर प्रदेश देश का प्रथम राज्य है। इसी क्रम में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थानों पर पुलिस ध्वज फहराकर सलामी दी तथा पुलिस महानिदेशक का संदेश पुलिसकर्मियों को सुनाया।समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल, क्षेत्राधिकारी यातायात/सदर सुधीर सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक मो. नदीम सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


