मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news on world environment day massive tree plantation in village forest resolution taken for green future

Sonbhadra News: विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम वन में वृहद वृक्षारोपण, हरित भविष्य का लिया संकल्प.

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चोपन विकास खंड के ग्राम वन में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख लीलावती गोंड, बीडीओ अजीत यादव सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने विभिन्न प्रजातियों के सैकड़ों पौधे लगाए। वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण, पौधों की देखभाल और हरित भविष्य के निर्माण का संदेश दिया।

sonbhadra

1:22 PM, Jun 5, 2026

Share:

Sonbhadra News: विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम वन में वृहद वृक्षारोपण, हरित भविष्य का लिया संकल्प.
logo

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीण ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

सोनभद्र।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को चोपन विकास खंड के ग्राम वन में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान ग्राम वन क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के सैकड़ों पौधे रोपे गए तथा उनके संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख लीलावती गोंड, खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) अजीत यादव, सहायक विकास अधिकारी कांशीराम ठाकुर, सचिव निर्भय सिंह, ग्राम प्रधान दुर्गेश्वर यादव, मंडल अध्यक्ष संजय केशरी, भाजपा शक्ति केंद्र चोपन अध्यक्ष रामकुमार सोनी, पूर्व प्रधान एवं भाजपा के पूर्व जिला मंत्री लवकुश भारती, लेखपाल चंदन शर्मा, एडीओ एग्रीकल्चर पंकज यादव, बीआरसी विद्यासागर तथा पंचायत ऑपरेटर विवेक कुमार बिंद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष संजय केशरी ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और जीवन शैली का अभिन्न हिस्सा है।

विज्ञापन

Img

उन्होंने कहा कि प्रकृति की रक्षा करना मानवता की रक्षा करने के समान है। यदि पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो मानव जीवन भी सुरक्षित रहेगा। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। खंड विकास अधिकारी अजीत यादव ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। वे हमें शुद्ध वायु, छाया और पर्यावरणीय संतुलन प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखरेख, सिंचाई और सुरक्षा भी जरूरी है, तभी वृक्षारोपण अभियान सार्थक होगा। ब्लॉक प्रमुख लीलावती गोंड ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण देना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए ग्राम प्रधान दुर्गेश्वर यादव और उनकी टीम की सराहना की। अंत में ग्राम प्रधान दुर्गेश्वर यादव ने सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण और पंचायत क्षेत्र को प्रदूषण मुक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित लोगों ने भविष्य में भी पर्यावरण संवर्धन के कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.