ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
क्राइम/न्यूज़/sonbhadra news one accused arrested with 1 2 kg ganja action taken under ndps act

Sonbhadra News: 1.2 किलो गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई.

पुलिस ने मादक पदार्थों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। चोपन थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।

sonbhadra

5:15 PM, Jan 5, 2026

Share:

Sonbhadra News: 1.2 किलो गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई.
logo

आरोपी की गिरफ्तारी 5 जनवरी 2026 को दोपहर 12:50 बजे पटवध क्षेत्र में हुई।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

पुलिस ने मादक पदार्थों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। चोपन थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में की गई। गिरफ्तारी 5 जनवरी 2026 को दोपहर 12:50 बजे पटवध क्षेत्र में हुई। अभियुक्त की पहचान रिशू पाल (उम्र लगभग 26 वर्ष) पुत्र नंदलाल पाल, निवासी ग्राम मारकुंडी, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक सफेद झोले में रखा अवैध गांजा बरामद किया। बरामदगी के आधार पर चोपन थाने में अभियुक्त के खिलाफ मु.अ.सं. 011/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्यवाही कर रही है। इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामसिंहासन शर्मा, उपनिरीक्षक शिवानंद राय, हेड कांस्टेबल आशीष कुमार सिंह और कांस्टेबल राहुल कुमार यादव शामिल थे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.