ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news one day symbolic police station kumari aradhana who became a student of class 8 understood the works of policing closely

Sonbhadra News: कक्षा 8 की छात्रा बनी एक दिन की प्रतीकात्मक थानाध्यक्ष, कुमारी आराधना ने पुलिसिंग के कार्यों को करीब से समझा.

जुगैल थाने में बीपीआरडी पब्लिक स्कूल की कक्षा 8 की छात्रा कुमारी आराधना को एक दिन के लिए प्रतीकात्मक थाना प्रभारी बनाया गया। इस दौरान एसएचओ की कुर्सी पर बैठ कर फरियादी की समस्या को गम्भीरता से सुना।

sonbhadra

4:47 PM, Sep 30, 2025

Share:

Sonbhadra News: कक्षा 8 की छात्रा बनी एक दिन की प्रतीकात्मक थानाध्यक्ष, कुमारी आराधना ने पुलिसिंग के कार्यों को करीब से समझा.
logo

एसएचओ की कुर्सी पर बैठ कर फरियादी की समस्या को गम्भीरता से सुनती छात्रा कुमारी आराधना.

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र.

सोनभद्र।

पुलिस ने 'मिशन शक्ति 5.0' अभियान के तहत नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक अनूठी पहल की है। जनपद के जुगैल थाने में बीपीआरडी पब्लिक स्कूल की कक्षा 8 की छात्रा कुमारी आराधना को एक दिन के लिए प्रतीकात्मक थाना प्रभारी बनाया गया। इस दौरान एसएचओ की कुर्सी पर बैठ कर फरियादी की समस्या को गम्भीरता से सुना। शासन की मंशानुसार महिला सुरक्षा, नारी सम्मान, शसक्तीकरण अभियान के अंतर्गत बालिकाओं को सांकेतिक रूप से एक जिम्मेदार अधिकारी की कुर्सी पर बैठा कर उनके अंदर से छिपी प्रतिभा और झिझक को बाहर करना है, इसका प्रभाव समाज के अन्य बालिकाओं में सकारात्मक पड़ेगा। इसी कड़ी में सोनभद्र पुलिस ने यह कार्यक्रम आयोजित किया।

विज्ञापन

Img

थाना प्रभारी के रूप में कुमारी आराधना ने पुलिसिंग के कार्यों को करीब से समझा। उन्होंने फरियादियों की शिकायतें सुनीं, महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया और महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए। इस पहल ने यह साबित किया कि बेटियां नेतृत्व करने में पूरी तरह सक्षम हैं। यह कार्यक्रम उनके आत्मबल, निर्णय क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करता है। जुगैल थाना प्रभारी नागेश सिंह के नेतृत्व में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जनपद पुलिस का संदेश है: 'सशक्त नारी, सुरक्षित समाज'।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.