Sonbhadra News: सड़क हादसे में बाइक सवार एक की मौत, एक अन्य घायल.
चोपन थाना क्षेत्र के डाला बाड़ी स्थित फ्लाईओवर के पास बीती रात एक दुःखद घटना हो गईं। बाइक सवार किसी अज्ञात वाहन के चपेट में आ गये। हादसे में बाइक सवार एक की मौत हो गईं और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
sonbhadra
5:13 PM, Sep 19, 2025
Share:


घटना के बाद मौके पर जमा भीड़।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंदन कुमार, चोपन।
सोनभद्र।
चोपन थाना क्षेत्र के डाला बाड़ी स्थित फ्लाईओवर पर बीती रात दुःखद घटना घटित हो गईं। मिली सड़क हादसे में बाइक सवार दो व्यक्तियों में एक व्यक्ति घायल हो गया दूसरे की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मुताबिक चौकी डाला के बाड़ी क्षेत्र में वाराणसी- शक्तिनगर राज्यमार्ग स्थित फ्लाईओवर पर बीती रात करीब 11:00 बजे सड़क हादसे में एक बाइक पर सवार दो व्यक्तियों में एक की मौत हो गईं जबकि दूसरा घायल हो गया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार डाला से चोपन की तरफ जा रहे थे कि अचानक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में बाइक सवार आ गये। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पीआरवी 112 पुलिस स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल व्यक्ति को सीएचसी चोपन भेज दिया गया। वही घायल की गंभीर स्थित को देखते हुए अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने घायल को बेहतर इलाज़ के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई।



