Sonbhadra News: एक किलोमीटर सड़क गड्ढों में तब्दील, ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर मरम्मत की उठाई मांग.
म्योरपुर के राजासरई गांव के खिरवान टोला में करीब एक किलोमीटर सड़क गड्ढों में तब्दील है। वर्षों से मरम्मत नहीं होने से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को आवागमन में परेशानी हो रही है। नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी से सड़क निर्माण की मांग की।
sonbhadra
12:24 PM, Aug 29, 2026
Share:


ग्रामीणों ने जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए जताया विरोध।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
म्योरपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत राजासरई के खिरवान टोला में एक किलोमीटर सड़क गढ्ढे में तब्दील है सड़क मरम्मत न होने के कारण आवागमन में असुविधा हो रही है। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सड़क निर्माण की मांग की। विकास खंड म्योरपुर के राजासरई गांव में रामसुभग के घर से राजू पाण्डेय के तक सड़क खिरवान टोला में एक किलोमीटर सड़क गढ्ढे में तब्दील है सड़क पर वर्षों से मरम्मत नहीं हुआ। इसी मार्ग पर सरकारी विद्यालय है बच्चों की इसी जर्जर सड़क से विद्यालय आना पड़ता है, ग्रामीणो भी इसी जर्जर सड़क का प्रयोग कर मुख्य मार्ग तक पहुंच रहे हैं। लेकिन इस लिंक मार्ग पर विभाग की नजर नहीं पड़ रहा है आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में ग्रामीण राजू पाण्डेय, सुखयी राम, राम गुलाम, आयुष पाण्डेय, रामभजन छिन्दवाड़ा गोड़, रमेश, कमलेश, सुरेश, अखिलेश, अनिता, सीमा, रोली, शिव प्रसाद गोड़, रामगुलाम शामिल रहे। सड़क इतनी जर्जर हो गया कि सड़क की गिट्टी तक गायब हो गई। सड़क की हालत यह हो गया कि सड़क पर गिट्टी तक गायब हो गया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्यवाही की मांग की है।



