ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
क्राइम/न्यूज़/sonbhadra news one person dies in a fight between two persons accused arrested

Sonbhadra News: दो व्यक्तियों के बीच कहासूनी के बाद हुई मारपिट में एक व्यक्ति की मौत, आरोपी गिरफ्तार.

जुगैल थाना क्षेत्र में दो व्यक्तियों के बीच हुए कहासुनी के बाद हुए खुनी संघर्ष में एक की मौत हो गईं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गईं है। मौत की घटना से क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है।

sonbhadra

8:04 PM, Aug 13, 2025

Share:

Sonbhadra News: दो व्यक्तियों के बीच कहासूनी के बाद हुई मारपिट में एक व्यक्ति की मौत, आरोपी गिरफ्तार.
logo

जुगैल थाना क्षेत्र में घटना से कोहराम।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

थाना जुगैल के ग्राम पंचायत अगोरी खांस टोला करंजी में बीती रात्र में दोनों व्यक्तियों के बीच कुछ बात को लेकर हुई कहासूनी के बाद हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गईं। घटना के बाद गांव में अफरा तफरी का माहौल बन गया और परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक 42 वर्षीय रमई पुत्र कतवारू और बाबूलाल बैगा पुत्र बंधु में मारपीट हुई।

घटना में रमई की मौत हो गईं। सूचना पर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया। ओबरा सीओ पांडेय ने घटना की बाबत बताया कि बीती रात लगभग 12:00 थाना जुगैल पर यह सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम अगोरी खास में दो व्यक्तियों के बीच में मारपीट हुई है।

Img

इस सूचना पर थाना जुगैल पुलिस बिना देर किये तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को मौके से यह पता चला कि बाबूलाल बैगा पुत्र बंधु तथा रमई पुत्र कटवारू बैगा उम्र 42 वर्ष दोनों के बीच किसी बात को लेकर वाद विवाद हुआ था जो बाद में मारपीट में तब्दील हो गईं। जिससे रमई की मृत्यु हो गई। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है परिजनों की तहरीर पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है, मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.