मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news one tree in the name of mother campaign started with massive plantation target of planting 1 61 crore saplings in the district

Sonbhadra News: वृहद पौधरोपण के साथ ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत, जिले में 1.61 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य.

सोनभद्र में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृहद पौधरोपण अभियान की शुरुआत हुई। घोरावल के तिलौली कला में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य, जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी सहित अन्य अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण किया। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जिले में 1 करोड़ 61 लाख 69 हजार 686 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

sonbhadra

4:42 PM, Jun 5, 2026

Share:

Sonbhadra News: वृहद पौधरोपण के साथ ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत, जिले में 1.61 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य.
logo

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण करते विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य और डीएम चर्चित गौड़।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हरित उत्तर प्रदेश की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से शुक्रवार को सोनभद्र जनपद में वृहद पौधरोपण अभियान के साथ ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित इस महाअभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया गया। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पौधरोपण महाअभियान के अंतर्गत विकास खंड घोरावल के तिलौली कला में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य, जिलाधिकारी चर्चित गौड़, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण उपलब्ध कराने का संदेश दिया गया। इसके अलावा सदर विधायक भूपेश चौबे, विभिन्न ब्लॉकों के प्रमुखों, ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में पौधे लगाकर अभियान में सहभागिता की। अधिकारियों ने लोगों से केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहने, बल्कि उनके संरक्षण और नियमित देखभाल का भी संकल्प लेने का आह्वान किया। जिले में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों, ग्राम पंचायतों, शैक्षणिक संस्थानों और सामाजिक संगठनों के सहयोग से व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लोगों ने अपनी मां के सम्मान में पौधे लगाकर उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प लिया। गौरतलब है कि वर्ष 2026 के पौधरोपण महाअभियान के अंतर्गत सोनभद्र जनपद में कुल 1 करोड़ 61 लाख 69 हजार 686 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इनमें से 1 करोड़ 2 लाख 18 हजार पौधों का रोपण वन विभाग द्वारा किया जाएगा, जबकि शेष 59 लाख 51 हजार 686 पौधे 22 अन्य विभागों के माध्यम से लगाए जाएंगे। इसके साथ ही ‘मिशन छाया’ के तहत सड़कों को हरा-भरा और छायादार बनाने के लिए प्रमुख मार्गों के दोनों किनारों पर बड़ी संख्या में छायादार पौधे लगाए जाएंगे। अधिकारियों ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि भविष्य को सुरक्षित और पर्यावरण को संरक्षित रखने का सामूहिक प्रयास है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.