Sonbhadra News: स्थानीय दुकानदारों के लिए अभिशाप बना ऑनलाइन शॉपिंग, रक्षाबंधन त्यौहार पर बाज़ार में दिखा सन्नाटा.
ऑनलाइन कंपनियों द्वारा दी जाने वाली छूट और होम डिलीवरी की सुविधा के कारण स्थानीय दुकानदारों को रक्षाबंधन के त्यौहार पर भारी नुकसान हो रहा है। क्या आने वाले दिनों में बाजार में रौनक लौटेगी या नहीं। इसको लेकर दुकानदार बटे हुए भी दिख रहे है।
sonbhadra
6:00 PM, Aug 8, 2025
Share:


रक्षाबंधन जैसे त्यौहार पर भी मार्केट में दिखा सन्नाटा।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
जिले के अधिकतर बाज़ारों में इस वर्ष रक्षाबंधन के त्यौहार पर सन्नाटा पसरा हुआ है, जो बाज़ार त्यौहार पर गुलज़ार होने चाहिए उस बाज़ार में रौनक़ दिखाई नहीं दे रही है और इसका मुख्य कारण दुकानदारों ने ऑनलाइन मार्केट के बढ़ते प्रभाव को बताया है।
दुकानदारों की माने तो पिछले कुछ सालों में ऑनलाइन शॉपिंग ने तेजी से अपनी जगह बनाई है और इस बार इसका असर सबसे ज्यादा महसूस किया जा रहा है। पहले ऑनलाइन शॉपिंग का प्रचलन मुख्यतः शहरों में ज्यादा देखने को मिलता था, लेकिन धीरे-धीरे इसका असर छोटे नगर में भी काफी देखने को मिल रहा है। अब तो लोग घर बैठे ही ऑनलाइन राखियां और उपहार मंगवा ले रहे हैं, जिससे बाजारों में ग्राहकों की संख्या कम हो गई है।
विज्ञापन
ऑनलाइन कंपनियों द्वारा दी जाने वाली छूट और होम डिलीवरी की सुविधा के कारण स्थानीय दुकानदारों को भारी नुकसान हो रहा है। कुछ दुकानदारों का कहना है कि ऑनलाइन शॉपिंग ने उनके व्यवसाय को बुरी तरह प्रभावित कर रखा है और सरकार को छोटे व्यपारियों के मद्देनज़र ऑनलाइन शॉपिंग पर लगाम लगाकर छोटे व्यापारियों को लाभ दिलाने की पहल करनी चाहिए।
कुछ ऐसे में दुकानदार अभी भी उम्मीद कर रहे हैं कि त्यौहार के अंतिम समय में बाजार में रौनक आएगी और उन्हें कुछ राहत मिलेगी। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी है जो अभी भी बाजार में जाकर राखी खरीदना पसंद करते हैं, क्योंकि उन्हें अपनी पसंद की राखी चुनने और मोलभाव करने का मौका मिलता है। कुल मिलाकर देखा जाये तो रक्षाबंधन के त्यौहार पर बाजारों में सन्नाटा ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते प्रभाव का परिणाम है। यह देखना बाकी है कि क्या आने वाले दिनों में बाजार में रौनक लौटेगी या नहीं।



