मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news only village heads should get administrative rights till elections

Sonbhadra News: चुनाव तक ग्राम प्रधानों को ही मिले प्रशासकीय अधिकार.

विकास खंड चोपन में सोमवार को ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री के नाम बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। प्रधानों ने मांग की कि 26 मई 2026 को कार्यकाल समाप्त होने के बाद यदि पंचायत चुनाव समय पर नहीं होते हैं, तो किसी अधिकारी को प्रशासक नियुक्त करने के बजाय वर्तमान ग्राम प्रधानों को ही अधिकार दिए जाएं। ग्राम प्रधान राम सजीवन यादव ने कहा कि चुने हुए प्रतिनिधि गांव की समस्याओं और जरूरतों को बेहतर समझते हैं।

sonbhadra

7:45 PM, May 18, 2026

Share:

Sonbhadra News: चुनाव तक ग्राम प्रधानों को ही मिले प्रशासकीय अधिकार.
logo

ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री के नामित बीडीओ को ज्ञापन सौंपा।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

विकास खंड चोपन में ग्राम प्रधानों ने सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि 26 मई 2026 को ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद यदि समय पर पंचायत चुनाव नहीं हो पाता है, तो किसी अधिकारी या कर्मचारी को प्रशासक नियुक्त करने के बजाय वर्तमान ग्राम प्रधानों को ही प्रशासकीय अधिकार दिए जाएं। ग्राम प्रधान राम सजीवन यादव ने कहा कि ग्राम प्रधान जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि होते हैं और गांव की समस्याओं व जरूरतों को बेहतर तरीके से समझते हैं। यदि बाहरी प्रशासक नियुक्त किए जाते हैं, तो विकास कार्य प्रभावित होने की संभावना रहती है। उन्होंने कहा कि गांवों के विकास और जनता की सेवा को निरंतर जारी रखने के लिए वर्तमान प्रधानों को ही कार्यभार सौंपा जाना चाहिए। ग्राम पंचायत अघोरी खास चौरा के प्रधान ने कहा कि पूर्व में भी चुनाव के दौरान प्रशासक नियुक्त किए गए थे, जिससे कई विकास कार्य प्रभावित हुए थे। उन्होंने कहा कि जब तक पंचायत चुनाव सम्पन्न नहीं हो जाता, तब तक जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों को ही पंचायत संचालन का अधिकार मिलना चाहिए। प्रधानों ने कहा कि लोकतंत्र में जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों का सम्मान होना चाहिए। गांवों में विकास कार्यों की निरंतरता बनाए रखने और जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए वर्तमान प्रधानों का कार्यकाल चुनाव तक जारी रखा जाना जरूरी है। इसी मांग को लेकर प्रधानों ने शांतिपूर्ण तरीके से शासन और प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाई।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.