Sonbhadra News: आवास प्लस सर्वेक्षण को लेकर खुली बैठक, 231 संभावित लाभार्थियों की सूची पढ़ी गई।
ग्राम पंचायत केवटा में आयोजित खुली बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत संभावित 231 पात्र लाभार्थियों के नाम सार्वजनिक रूप से पढ़कर सुनाए गए। प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र देव पांडेय, ग्राम पंचायत अधिकारी सुजीत कुमार सिंह तथा लगभग 250 ग्रामीणों की मौजूदगी में सूची का सत्यापन किया गया। ग्रामीणों को आपत्तियां और सुझाव दर्ज कराने का अवसर दिया गया।
sonbhadra
2:20 PM, Jun 18, 2026
Share:


आवास प्लस सर्वेक्षण-2024 की पात्रता सूची की जानकारी देते ग्राम पंचायत अधिकारी एवं उपस्थित ग्रामीण।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।
सोनभद्र।
रॉबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत केवटा में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत एक खुली बैठक आयोजित की गई। यह बैठक आवास प्लस सर्वेक्षण-2024 की अस्थायी पात्रता सूची तैयार करने के उद्देश्य से बुलाई गई थी। इसमें प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र देव पांडेय, ग्राम पंचायत अधिकारी सुजीत कुमार सिंह और लगभग 250 ग्रामीण उपस्थित रहे। बैठक में अधिकारियों ने आवास प्लस सर्वेक्षण के उद्देश्यों, पात्रता मानदंडों और योजना की प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के संभावित 231 पात्र लाभार्थियों के नाम सार्वजनिक रूप से पढ़े गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों को सूची में दर्ज नामों पर आपत्ति या सुझाव देने का अवसर मिला। कुछ ग्रामीणों ने शौचालय और आवास जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलने पर अपनी नाराजगी व्यक्त की। इस पर प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र देव पांडेय ने सभी पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। ग्राम पंचायत अधिकारी सुजीत कुमार सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने पारदर्शिता बनाए रखने के लिए खुली बैठक में सूची सत्यापन के महत्व पर जोर दिया। यह बैठक शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।



