Sonbhadra News: एसपी अभिषेक वर्मा की अगुवाई में ऑपरेशन “ऑल आउट”, सोनभद्र में पुलिस का हाई अलर्ट अभियान.
सोनभद्र में ऑपरेशन “ऑल आउट” के तहत रात्रि सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। एसपी अभिषेक वर्मा ने खुद मौके पर पहुंचकर अभियान का निरीक्षण किया। पूरे जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई। ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ ब्रीथ एनालाइजर से जांच की गई। अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
sonbhadra
9:39 AM, May 3, 2026
Share:


सोनभद्र में ऑपरेशन “ऑल आउट” के तहत पूरी रात चला सघन चेकिंग अभियान।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
देर रात्रि में जनपद सोनभद्र में ऑपरेशन “ऑल आउट” के तहत सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा स्वयं मौके पर पहुंचकर अभियान का निरीक्षण किया गया, जिससे पुलिस टीमों में सक्रियता और बढ़ी। इस अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं हल्का प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ मुस्तैदी से तैनात रहे। पूरी रात चले इस अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की गई। चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए ब्रीथ एनालाइजर से जांच की गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों को चेतावनी दी गई। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान लगातार जारी रखें, ताकि जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके और आमजन को सुरक्षित वातावरण मिल सके।
