ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news operation shuddhi big attack on illegal drug trade in sonbhadra 3 smugglers arrested goods worth rs 32 lakh recovered

Sonbhadra News: ऑपरेशन शुद्धि: सोनभद्र में नशे के अवैध कारोबार पर बड़ा प्रहार, 3 तस्कर गिरफ्तार; 32 लाख का माल बरामद.

रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन शुद्धि के तहत तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 25 किलो गांजा, 6 ग्राम हेरोइन, 24,200 रुपये नकद और दो कारें बरामद हुई हैं। पुलिस के अनुसार बरामदगी की कुल अनुमानित कीमत करीब 32 लाख रुपये है।

sonbhadra

5:09 PM, Nov 27, 2026

Share:

Sonbhadra News: ऑपरेशन शुद्धि: सोनभद्र में नशे के अवैध कारोबार पर बड़ा प्रहार, 3 तस्कर गिरफ्तार; 32 लाख का माल बरामद.
logo

पुलिस और एसओजी ने आरोपियों को गिरफ्तार कर गांजा, हेरोइन, नकदी और वाहन बरामद किए।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

जनपद में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन शुद्धि के तहत सोनभद्र पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 25 किलोग्राम अवैध गांजा, 6 ग्राम हेरोइन, 24,200 रुपये नकद और तस्करी में प्रयुक्त दो कारें बरामद की हैं। बरामदगी की कुल अनुमानित कीमत करीब 32 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) त्रिभुवन उपाध्याय के निर्देश, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्र के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज धर्मेंद्र कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, 27 नवंबर 2026 को रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम क्षेत्र में निगरानी, वांछित अभियुक्तों की तलाश तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सड़क पर सहिजन शराब भट्ठी के सामने बहद ग्राम महिजिन में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. उमर उर्फ बल्लू खान पुत्र नूर मोहम्मद निवासी बहुअरा (हिन्दुआरी), थाना रॉबर्ट्सगंज, उम्र करीब 39 वर्ष, अंशु गिरी उर्फ गोलू पुत्र सुमन्त गिरी निवासी परसिया (रामगढ़), थाना पन्नूगंज, उम्र करीब 24 वर्ष तथा पुष्पराज यादव उर्फ श्याम पुत्र बाबूलाल निवासी जैत, थाना रॉबर्ट्सगंज, उम्र करीब 24 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 25 बंडलों में 25 किलोग्राम अवैध गांजा, 6 ग्राम अवैध हेरोइन, तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री से प्राप्त 24,200 रुपये नकद बरामद किए। इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की सिल्वर रंग की होंडा सिटी और टाटा पंच कार भी बरामद कर सीज कर दी गई। इस संबंध में थाना रॉबर्ट्सगंज में मु0अ0सं0 952/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/21/27/29/60 तथा बीएनएस की धारा 61(2)(ए) में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ एवं प्रारंभिक विवेचना के दौरान मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त और तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। इनके नेटवर्क और मादक पदार्थों के स्रोत की गहनता से जांच की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.