Sonbhadra News: डीजल लदा टैंकर पलटने से मिला अवसर, बाल्टी-डिब्बों में डीजल भरने आसपास के लोग पहुंचे.
मारकुंडी घाटी में गुरुवार सुबह डीजल से भरा टैंकर ब्रेक फेल होने से पलट गया, जिससे करीब 14 हजार लीटर डीजल सड़क पर बहने लगा। डीजल भरने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई, जबकि चालक मामूली घायल हुआ और करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस व दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और आग के खतरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की।
sonbhadra
11:02 AM, Oct 8, 2026
Share:


Sonbhadra News: डीजल लदा टैंकर पलटने से मिला अवसर, बाल्टी-डिब्बों में डीजल भरने आसपास के लोग पहुंचे.
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंदन कुमार, चोपन।
सोनभद्र।
चोपन थाना क्षेत्र की मारकुंडी घाटी में गुरुवार सुबह करीब सात बजे डीजल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद टैंकर से डीजल सड़क पर बहने लगा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। डीजल बहता देख कई वाहन चालक और स्थानीय लोग बाल्टी व डिब्बे लेकर मौके पर पहुंच गए और डीजल भरने लगे। बताया गया कि टैंकर में करीब 14 हजार लीटर डीजल लदा था। हादसे के बाद सड़क पर डीजल फैलने से आग लगने का खतरा बढ़ गया। वहीं करीब आधे घंटे तक मारकुंडी घाटी में जाम की स्थिति बनी रही और यातायात प्रभावित रहा। टैंकर चालक पवन कुमार पुत्र संजय यादव, निवासी यमुनानगर, थाना नजीरगंज, जनपद गया (बिहार) ने बताया कि वह मुगलसराय से डीजल लेकर उड़ीसा जा रहा था।
विज्ञापन
मारकुंडी घाटी में अचानक ब्रेक फेल होने के कारण टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं। सूचना मिलते ही गुरमा चौकी प्रभारी श्रीप्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही डीजल भर रहे लोग मौके से भाग गए। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने तत्काल फायर ब्रिगेड को भी बुलाया। पुलिस और दमकल कर्मियों ने मौके की स्थिति को नियंत्रित किया। सड़क पर फैले डीजल के कारण किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की गई और यातायात को सामान्य कराया गया।


