मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news opposition to mining blasting intensifies among the population male and kisan mahasabha warned the administration gave memorandum

Sonbhadra News: आबादी के बीच खनन-ब्लास्टिंग का विरोध तेज, माले व किसान महासभा ने प्रशासन को चेताया, दिया ज्ञापन.

सोनभद्र के ओबरा तहसील क्षेत्र के खैरटिया गांव में आबादी के पास हो रहे खनन और ब्लास्टिंग के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। भाकपा (माले) लिबरेशन और किसान महासभा के नेतृत्व में तहसीलदार नरेंद्र राम को ज्ञापन सौंपा गया। ग्रामीणों का आरोप है कि ब्लास्टिंग से उड़कर पत्थर घरों और आंगनों में गिर रहे हैं, जिससे जान-माल का खतरा बना हुआ है।

sonbhadra

5:30 PM, Jul 18, 2026

Share:

Sonbhadra News: आबादी के बीच खनन-ब्लास्टिंग का विरोध तेज, माले व किसान महासभा ने प्रशासन को चेताया, दिया ज्ञापन.
logo

खैरटिया के ग्रामीणों ने आबादी के पास हो रहे खनन व ब्लास्टिंग के विरोध में ओबरा तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

सोनभद्र।

ओबरा तहसील क्षेत्र के खैरटिया गांव में आबादी के समीप हो रहे खनन और ब्लास्टिंग के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध लगातार बढ़ रहा है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) लिबरेशन और अखिल भारतीय किसान महासभा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार नरेंद्र राम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आबादी के पास हो रहे खनन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।

Img

भाकपा जिला सचिव सुरेश कोल ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि 17 जुलाई को दोपहर करीब 12:47 बजे हुई ब्लास्टिंग के दौरान पत्थरों के टुकड़े उड़कर कई ग्रामीणों के मकानों की खपरैल और आंगन में गिरे। ग्रामीणों ने बताया कि संयोगवश कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला संयोजक नंदलाल यादव ने कहा कि गांव की आबादी से मात्र 25-30 मीटर की दूरी पर खनन और ब्लास्टिंग की जा रही है, जिससे लोगों की सुरक्षा खतरे में है। उन्होंने आरोप लगाया कि ब्लास्टिंग के दौरान पत्थर उड़कर मवेशियों को भी लग रहे हैं और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। खनन क्षेत्र के पास प्राथमिक विद्यालय भी स्थित है, जहां बच्चे प्रतिदिन आते-जाते हैं। साथ ही, गांव के रास्तों से लगातार टिप्परों के संचालन से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

Img

ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि विरोध करने पर उन्हें धमकियां दी जाती हैं और कुछ लोगों को लालच देकर आंदोलन कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। किसान महासभा ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन को ओबरा, सोनभद्र, लखनऊ और दिल्ली तक ले जाया जाएगा। संगठन का कहना है कि यह केवल खनन का नहीं, बल्कि ग्रामीणों के जीवन, सुरक्षा और संवैधानिक अधिकारों का मुद्दा है।

Img

गौरतलब है कि ओबरा थाना क्षेत्र के खैरटिया गांव में आबादी के समीप संचालित पत्थर खदान के खिलाफ शुक्रवार को ग्रामीणों का गुस्सा तब फूट पड़ा था, जब ब्लास्टिंग के दौरान उड़ रहे पत्थरों से जान का खतरा बन गया था। लगातार हो रहे धमाकों से परेशान ग्रामीण बड़ी संख्या में खदान पर पहुंच गए और हंगामा करते हुए खनन कार्य बंद करा दिया था। विरोध प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ को देखकर खदान कर्मचारी मौके से भाग निकले थे। आरोप है कि कर्मचारी विस्फोटक सामग्री भी वहीं छोड़कर चले गए थे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.