मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news organizational meeting of bjp in bijapur brainstorming on preparations for assembly elections

Sonbhadra News: बीजपुर में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन.

सोनभद्र के बीजपुर स्थित शक्तिनगर मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक मंडल अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव और 22 जुलाई को दुद्धी में प्रस्तावित बूथ सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की गई। जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सरजू बैसवार ने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान किया।

sonbhadra

8:25 PM, Jul 18, 2026

Share:

Sonbhadra News: बीजपुर में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन.
logo

बीजपुर में भाजपा की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर.

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

सोनभद्र।

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी संगठनात्मक गतिविधियों को गति देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में शनिवार को सोनभद्र के बीजपुर स्थित शक्तिनगर मंडल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। मंडल अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में चुनावी रणनीति, बूथ सशक्तिकरण और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान आगामी 22 जुलाई को दुद्धी में प्रस्तावित बूथ सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की गई। इसमें भाग लेने वाले बूथ अध्यक्षों को संगठनात्मक दायित्वों और चुनावी प्रबंधन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सरजू बैसवार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता-आधारित संगठन है, जिसकी सबसे बड़ी ताकत आम जनता का विश्वास है।

विज्ञापन

Img

उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान तेज करने और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाकर पात्र लोगों को लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाए, ताकि अधिक से अधिक लोग जनहितकारी योजनाओं से लाभान्वित हो सकें। बैठक में अन्य वक्ताओं ने भी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर अनिल मेहता, अरविंद सिंह, सुरेंद्र अग्रहरि, ईश्वरी प्रसाद, अमरेश तिवारी, श्याम कार्तिक दुबे, विशाल गुप्ता, ताराचंद गुर्जर, पंकज और रामदयाल वैश्य सहित मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल उपाध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद ने किया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.