मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news outrage in sonbhadra over the murder of a lawyer in mirzapur demand for rs 1 crore compensation

Sonbhadra News: मिर्जापुर में वकील की हत्या पर सोनभद्र में आक्रोश, एक करोड़ मुआवजे की मांग.

मिर्जापुर में अधिवक्ता की हत्या के विरोध में सोनभद्र में वकील आक्रोशित हुए। कलेक्ट्रेट पहुंचकर उन्होंने ज्ञापन सौंपा और सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही एक करोड़ मुआवजा और प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग उठाई।

sonbhadra

5:32 PM, Apr 13, 2026

Share:


Sonbhadra News: मिर्जापुर में वकील की हत्या पर सोनभद्र में आक्रोश, एक करोड़ मुआवजे की मांग.
logo

अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या से बिफरे वकील, प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग.

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

मिर्जापुर में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना के विरोध में सोमवार को सोनभद्र बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। आक्रोशित अधिवक्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में मृतक अधिवक्ता के आश्रित परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने तथा अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को तत्काल लागू करने की मांग उठाई। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक प्रसाद श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मिर्जापुर में अधिवक्ता साथी की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जो बेहद चिंताजनक है। ऐसी घटनाएं दर्शाती हैं कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए ठोस कानून की जरूरत है। उन्होंने मांग की कि मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए, ताकि परिवार का भरण-पोषण हो सके। इस दौरान महामंत्री योगेश कुमार द्विवेदी, कोषाध्यक्ष बंशीधर पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोविंद प्रसाद मिश्र, गीता गौर, शालिनी पांडेय, अनुज अवस्थी, कुणाल सिंह, राघवेंद्र तिवारी, अविनाश सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.