ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news painful death of 13 year old teenager in bus accident happiness of tilak ceremony turned into mourning

Sonbhadra News: बस हादसे में 13 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह की खुशियां मातम में बदली.

बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम म्हरिकला के टोला मेझरौट निवासी ऋषव प्रसाद बस से शक्तिनगर जा रहा था। वह खिड़की से सिर बाहर निकालकर बैठा था, तभी रास्ते में पोल से टकरा गया। गंभीर रूप से घायल होने पर परिजन उसे बभनी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

sonbhadra

8:48 PM, Apr 28, 2026

Share:

Sonbhadra News: बस हादसे में 13 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह की खुशियां मातम में बदली.
logo

घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत म्हरिकला अंतर्गत टोला मेझरौट में सोमवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब गांव के लोग तिलक चढ़ाने के लिए शक्तिनगर जा रहे थे। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेझरौट निवासी ऋषव प्रसाद (13 वर्ष), पुत्र विष्णुकांत, अन्य ग्रामीणों के साथ बस से शक्तिनगर जा रहा था। वह बस की दाहिनी ओर खिड़की के पास बैठा था और लापरवाहीवश उसने अपना सिर खिड़की से बाहर निकाल रखा था। रास्ते में बस जैसे ही एक पोल के पास से गुजरी, तभी अचानक उसका सिर पोल से जोरदार तरीके से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ऋषव प्रसाद गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया। बस में सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में परिजन और ग्रामीण उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले गए, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बीजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। पुलिस ने हादसे में शामिल बस को भी कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक और मातम का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे हादसों से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.