ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news painful death of a mother of eight children leaving behind a crying world of innocents

Sonbhadra News: आठ बच्चों की मां की दर्दनाक मौत, पीछे छूट गई मासूमों की बिलखती दुनिया.

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गांव में मंगलवार सुबह 40 वर्षीय देवंती देवी का शव घर में मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के शरीर पर चोटों के निशान मिलने के बाद मायके पक्ष ने पति रामकरण उर्फ पिंटू चेरो पर हत्या का आरोप लगाया है। भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की हैं।

sonbhadra

5:54 PM, Nov 24, 2026

Share:

Sonbhadra News: आठ बच्चों की मां की दर्दनाक मौत, पीछे छूट गई मासूमों की बिलखती दुनिया.
logo

दुद्धी कोतवाली परिसर में घटना के बाद परिजन और ग्रामीण

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गांव में मंगलवार सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला का शव घर में मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के शरीर पर चोटों के निशान मिलने से मामला और गंभीर हो गया है। मायके पक्ष ने महिला के पति पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई। वहीं, आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। जानकारी के अनुसार, शाहपुर गांव निवासी 40 वर्षीय देवंती देवी की मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घर में महिला का शव मिलने की सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही दुद्धी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। जांच के दौरान महिला के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए। मृतका के मायके पक्ष ने उसके पति रामकरण उर्फ पिंटू चेरो पर मारपीट कर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक, देवंती देवी की शादी कई वर्ष पहले हुई थी और उसके आठ बच्चे हैं। आरोप है कि पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। इसको लेकर पहले भी कई बार दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता कराने का प्रयास किया गया था, लेकिन इसके बावजूद विवाद खत्म नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर पर बच्चे मौजूद नहीं थे और वे अपने ननिहाल गए हुए थे। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में सीओ पिपरी हर्ष पांडेय ने बताया कि महिला की मौत की सूचना मिलते ही दुद्धी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। फोरेंसिक टीम से घटनास्थल की जांच कराई गई, जिसमें महिला के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। भाई की तहरीर के आधार पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। घटना के बाद गांव में मातम और आक्रोश का माहौल है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.